बीएचयू में धमाकेदार प्लेसमेंट! बेस्ट पैकेज 1.49 करोड़ का

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Oct 2025 12:56 PM

विज्ञापन

BHU पैकेज

BHU Highest Package: आईआईटी बीएचयू के नए सत्र में प्री प्लेसमेंट और इंटर्नशिप शुरू हो चुकी है. इस दौरान कई छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट मिली. वहीं 400 के करीब छात्रों को इंटर्नशिप (BHU Internship) का ऑफर मिला. बीएचयू में अभी तक का सबसे अधिकतम पैकेज (Highest Package) 1.49 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

BHU Highest Package: इंजीनियरिंग पढ़ने वालों की पहली पसंद होती है आईआईटी. आईआईटी में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी और प्लेसमेंट भी मिलती है. हाल ही में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट सेल में शानदार प्लेसमेंट दिया है. बीएचयू में अभी तक का सबसे अधिकतम पैकेज (Highest Package) 1.49 करोड़ रुपये है.

BHU Highest Package: बीएचयू का पैकेज

आईआईटी बीएचयू के नए सत्र में प्री प्लेसमेंट और इंटर्नशिप शुरू हो चुकी है. इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया और बीएचयू के स्टूडेटंस को चुना. नए सेशन में अब तक का अधिकतम पैकेज 1.49 करोड़ रुपये का है. वहीं अभी तक का एवरेज पैकेज 37.13 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गया है.

BHU Internship: 400 छात्रों को मिली इंटर्नशिप

बीएचयू के इस इंटर्नशिप में अभी तक 401 छात्रों को इंटर्नशिप का ऑफर मिला है. एक छात्र को सबसे ज्यादा 11 लाख रुपये की इंटर्नशिप मिली है. वहीं इंटर्नशिप में एवरेज स्टाइपेंड 1.22 लाख रुपये प्रति महीने पहुंच गया है.

Best BTech Branch: सबसे ज्यादा डिमांड में हैं ये ब्रांच

हर बार की तरह बीएचयू में सबसे ज्यादा डिमांड में इस बार भी कंप्यूटर साइंस, मैथमैटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स रहा. वहीं केमिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जी सहित अन्य विभागों के छात्रों की काफी मांग है.

BHU Placement: बीएचयू के प्लेसमेंट में ये कंपनियां हुईं शामिल

  • गूगल
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • ओला इलेक्ट्रिक
  • उबर
  • गोल्डमैन सैक
  • एनवी इंडिया
  • टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स
  • रूब्रिक
  • एडोब
  • ओरेकल
  • फ्लिपकार्ट
  • सिस्को
  • बजाज
  • जेप्टो

यह भी पढ़ें- BTech Student को मिली Microsoft में इंटर्नशिप, IIT नहीं इस कॉलेज से की है पढ़ाई 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola