मोटी कमाई के लिए बनें क्रिमिनोलॉजिस्ट, इन Top College से करें कोर्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Oct 2025 12:38 PM
Criminologist Course
Best Career options: क्राइम इन्वेस्टिगेशन और क्राइम सुरक्षा के काम में जो लोग एक्सपर्ट होते हैं उन्हें क्रिमिनोलॉजिस्ट (Criminologist) कहा जाता है. क्रिमिनोलॉजिस्ट को सरकारी और निजी संस्थान, दोनों जगह नौकरी के ऑप्शन मिलते हैं. साथ ही सैलरी भी अच्छी होती है. आइए, जानते हैं इस कोर्स के बारे में.
Best Career options: आज के समय क्राइम दुनिया में बढ़ रहा है. ऐसे में बढ़ते क्राइम से डील करने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है. क्या आप जानते हैं कि इसके लिए भी पढ़ाई होती है और इसे क्रिमिनोलॉजी कहते हैं. 12वीं के बाद इस फील्ड में करियर (Best Career Option) बनाया जा सकता है.
What is Criminologist: क्या करते हैं क्रिमिनोलॉजिस्ट?
क्राइम इन्वेस्टिगेशन और क्राइम सुरक्षा के काम में जो लोग एक्सपर्ट होते हैं उन्हें क्रिमिनोलॉजिस्ट (Criminologist) कहा जाता है. इनका काम होता है क्राइम से जुड़ी जटिल गुत्थियों को सुलझाना. ये किसी क्रीमिनल के मानसिकता और उसके क्राइम होने के पीछे के समाजिक दबाव को समझने की कोशिश करते हैं.
Criminology Course & Eligibility: कोर्स और पात्रता
क्रिमिनोलॉजी में करियर शुरू करने के लिए आप बीए या बीएससी इन क्रिमिनोलॉजी जैसे ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. यह तीन साल का कोर्स है. इस कोर्स के लिए 12वीं में आर्ट्स या साइंस सब्जेक्ट से पास होना जरूरी है. वहीं बीए या बीएससी इन क्रिमिनोलॉजी करने के बाद कैंडिडेट्स MA/MSc या पीएचडी तक कर सकते हैं. इसके अलावा कई संस्थान में डिप्लोमा कोर्स भी कराया जाता है.
Top Courses in Criminology: प्रमुख कोर्स
- एमए / एमएससी इन क्रिमिनोलॉजी
- पीजी इन फॉरेंसिक पैथोलॉजी
- डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी
- सर्टिफिकेट कोर्स इन क्रिमिनोलॉजी
- एमफिल या पीएचडी इन फॉरेंसिक साइंस
Criminologist Skills: जरूरी स्किल्स
- कानून की समझ
- विश्लेषणात्मक सोच
- खोजी स्वभाव
- धैर्य की जरूरत है
- मेहनती
- साहसी
Career Scope: करियर के अवसर
क्रिमिनोलॉजिस्ट को सरकारी और निजी संस्थानों, एनजीओ, रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट, सिक्योरिटी एजेंसियों और डिटेक्टिव संगठनों में नौकरी के ऑप्शन मिलते हैं. इस क्षेत्र में सीबीआई, आईबी, पुलिस विभाग, न्यायिक एजेंसियों, सेना और रिसर्च एनालिसिस विंग (RAW) जैसे संस्थानों में नौकरी के ऑप्शन मिलते हैं.
Criminologist Salary: क्या होती है क्रीमिनोलॉजिस्ट की सैलरी?
करियर की शुरुआत में एक क्रिमिनोलॉजिस्ट हर महीने 35 से 40 हजार रुपये आसानी से कमा सकता है. दो-तीन साल के अनुभव के बाद 50 से 70 हजार रुपये मिल जाते हैं. इसके अलावा, फ्रीलांसर के तौर पर वह केस के अनुसार अपनी फीस तय करता है. विदेशों में इस काम के लिए काफी बेहतर सैलरी पैकेज मिलता है.
Top Colleges for Criminology: देखें टॉप कॉलेज
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस, नई दिल्ली
- लखनऊ यूनिवर्सिटी, लखनऊ, यूपी
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, यूपी
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़, यूपी
- पटना यूनिवर्सिटी, पटना, बिहार
- यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, चेन्नई
- गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम, केरल
यह भी पढ़ें- क्या होते हैं क्लाउड आर्किटेक्ट? कमाई में क्यों हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










