क्या होते हैं क्लाउड आर्किटेक्ट? कमाई में क्यों हैं बेस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Oct 2025 7:30 AM

विज्ञापन

IT Job Cloud Architect (सांकेतिक फोटो)

IT Job Cloud Architect: अगर आप आईटी फील्ड में जाना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि कौन-सी जॉब में पैसा भी हो और शोहरत भी, तो क्लाउड आर्किटेक्ट बनना आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकता है. आज के डिजिटल दौर में हर कंपनी क्लाउड टेक्नोलॉजी पर निर्भर है, और ऐसे में क्लाउड एक्सपर्ट्स की मांग आसमान छू रही है.

विज्ञापन

IT Job Cloud Architect: आज के डिजिटल युग में हर कंपनी अपने डेटा और सर्वर को क्लाउड पर शिफ्ट कर रही है. इसी वजह से क्लाउड आर्किटेक्ट (Cloud Architect) की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. ये वो टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट होते हैं जो कंपनियों के लिए क्लाउड सिस्टम डिजाइन, मैनेज और सिक्योर करते हैं. आसान शब्दों में कहें तो ये तय करते हैं कि कंपनी का डेटा क्लाउड पर कैसे काम करेगा और उसे सुरक्षित कैसे रखा जाएगा.

IT Job Cloud Architect: क्या होता है काम?

क्लाउड आर्किटेक्ट का काम सिर्फ डेटा को क्लाउड पर रखना नहीं होता, बल्कि पूरी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को डिजाइन करना होता है. वो कंपनी के लिए सही क्लाउड प्लेटफॉर्म (जैसे AWS, Azure, Google Cloud) चुनने का काम करते हैं. सर्वर, नेटवर्क और सिक्योरिटी सेटअप करना, क्लाउड पर चलने वाले एप्लिकेशन को ऑप्टिमाइज करना औक क्लाउड सिस्टम में खर्च कम करना और परफॉर्मेंस बढ़ाना भी इन्हीं का काम होता है. इसके अलावा क्लाउड आर्किटेक्ट टेक्नोलॉजी टीम का सबसे अहम हिस्सा होता है क्योंकि वही कंपनी की डिजिटल रीढ़ को संभालता है.

Cloud Architect बनने के लिए कौन सा कोर्स करें?

अगर आप क्लाउड आर्किटेक्ट बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंजीनियरिंग जैसे विषय में ग्रेजुएशन करनी होगी. इसके बाद AWS Certified Solutions Architect, Microsoft Azure Architect या Google Cloud Professional Architect जैसे सर्टिफिकेशन कोर्स करके आप इस फील्ड में एक्सपर्ट बन सकते हैं.

साथ ही आपको नेटवर्किंग, सिक्योरिटी, डेटाबेस और लिनक्स सिस्टम की समझ होनी चाहिए. Python या Java जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं की जानकारी भी बहुत मदद करती है. इसके लिए कई इंस्टीट्यूट शॉर्ट टर्म कोर्स भी ऑफर करते हैं.

लाखों में सैलरी

एक क्लाउड आर्किटेक्ट की शुरुआती सैलरी भारत में लगभग 10 से 15 लाख रुपये प्रति वर्ष हो सकती है. हालांकि, अनुभव बढ़ने के साथ यह 40 लाख या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है. MNC कंपनियों में तो डॉलर में पेमेंट भी आम बात है. अगर आप टेक्नोलॉजी, लॉजिक और इनोवेशन के दीवाने हैं तो ये करियर आपके लिए गोल्डन चांस है.

यह भी पढ़ें: डेटा इंजीनियर बनकर कमाएं लाखों, करें 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स

क्लाउड आर्किटेक्ट बनने के लिए क्या-क्या चाहिए?

क्लाउड आर्किटेक्ट बनने के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी में डिग्री, नेटवर्किंग और सिक्योरिटी की समझ, साथ ही AWS, Azure या Google Cloud जैसे प्लेटफॉर्म्स की ट्रेनिंग जरूरी होती है. सर्टिफिकेशन और प्रैक्टिकल नॉलेज से करियर और भी मजबूत बनता है.

क्या क्लाउड आर्किटेक्ट कोडिंग करता है?

हां, क्लाउड आर्किटेक्ट को कुछ हद तक कोडिंग करनी पड़ती है. इन्हें Python, Java, या Shell Scripting जैसी भाषाओं की जानकारी होती है ताकि वे क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर डिजाइन और ऑटोमेट कर सकें. हालांकि इनका मुख्य काम डिजाइन और आर्किटेक्चर बनाना होता है.

टीसीएस में क्लाउड आर्किटेक्ट की सैलरी कितनी है?

TCS में एक क्लाउड आर्किटेक्ट की औसत सैलरी 15 से 30 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक होती है. अनुभव और प्रोजेक्ट की जटिलता के हिसाब से यह सैलरी 40 लाख रुपये या उससे ज्यादा भी पहुंच सकती है. सर्टिफिकेशन और स्किल्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं.

क्या एआई क्लाउड आर्किटेक्ट की जगह लेगा?

पूरी तरह नहीं. एआई क्लाउड आर्किटेक्ट के कुछ काम ऑटोमेट कर सकता है, लेकिन डिजाइन, रणनीति और सुरक्षा संबंधी फैसले इंसान ही ले सकता है. भविष्य में एआई इनके सहयोगी की तरह काम करेगा, प्रतिस्थापन नहीं बनेगा. दोनों साथ मिलकर काम करेंगे.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola