Best Course: पूरा होगा विदेश घूमने का सपना, 12वीं के बाद करें ये कोर्स, मोटी सैलरी के साथ मिलेगा फॉरेन टूर

Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Apr 2025 2:09 PM

विज्ञापन

Best Course (Pic Credit: Freepik)

Best Course: अगर आप 12वीं के बाद कोर्स के सेलेक्शन को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. बहुत से छात्रों का सपना होता है कि वो विदेश पढ़ने जाएं या उन्हें फॉरेन टूर का मौका मिले. ऐसे में यहां ऐसे कोर्स के बारे में बता रहें हैं जिसमें मोटी कमाई के साथ विदेश घूमने का मौका भी मिलेगा.

विज्ञापन

Best Course: विदेश घूमने का शौक है और बेहतर करियर बनाने का सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. जॉब मार्केट में ऐसे कई पोस्ट हैं जिसमें फॉरेन घूमने (Course with Foreign Trip) का मौका मिलता है. ऐसे में यहां ऐसे कोर्स के बारे में बता रहें हैं जिसमें मोटी कमाई के साथ विदेश घूमने का मौका भी मिलेगा. 12वीं के बाद करियर को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये कोर्स आपके काम की हो सकती है.

Best Course for Foreign Tour: विदेश टूर देने वाला कोर्स

12वीं के बाद फॉरेन टूर वाला बेस्ट कोर्स की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर नाम बीबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स (BBA International Business) का नाम सबसे ऊपर आता है. ये कोर्स तीन साल में कर सकते हैं. इसमें कल्चरल मैनेजमेंट, ग्लोबल मार्केट, इंटरनेशनल बिजनेस स्ट्रैटेजी जैसे टॉपिक पढ़ाए जाते हैं.

बीबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स एक अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम है. यह कोर्स इंटरनेशनल ट्रेड, फाइनेंस और मार्केटिंग को कवर कराता है. इस कोर्स को करने के बाद अलग-अलग देशों का बिजनेस करने का तरीका, मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी जान सकते हैं. इसके लिए कई कॉलेज छात्रों को इंटर्नशिप या प्रोजेक्ट वर्क के लिए विदेश भी भेजता है.

BBA International Business Colleges in India: भारत में बेस्ट कॉलेज

बीबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स के लिए कुछ टॉप प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों के नाम और फीस नीचे दिए चार्ट में देख सकते हैं. हालांकि, प्रभात खबर इस फीस की पुष्टि नहीं करता. छात्र संबंधित कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करके फीस की डिटेल्स देख सकते हैं.

क्रमांककॉलेज / यूनिवर्सिटी का नामस्थानकितनी है अनुमानित फीस
1क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (Christ University)बैंगलोर, कर्नाटक3,90,000 रुपये
2सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज (SCMS)नोएडा, उत्तर प्रदेश3,00,000 रुपये
3बनस्थली यूनिवर्सिटी (Banasthali University)राजस्थान1,09,000 रुपये
4नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट (NMIMS)मुंबई, महाराष्ट्र2,80,000 रुपये
5माउंट कार्मेल कॉलेज (Mount Carmel College)बैंगलोर, कर्नाटक1,50,000 रुपये
6आईएमएस गाज़ियाबाद (Institute of Management Studies)गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश1,36,000 रुपये
7मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (Madras Christian College)चेन्नई, तमिलनाडु83,757 रुपये
8लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)जालंधर, पंजाब68,000 रुपये
9शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (SSCBS)नई दिल्ली75,000 रुपये
10एसआरएम यूनिवर्सिटी (SRM University)चेन्नई, तमिलनाडु85,000 रुपये

BBA International Business के बाद कमाई

कई टॉप कॉलेज BBA International Business कोर्स के साथ कैंपस प्लेसमेंट भी देता है. वहीं, कई मल्टी नेशनल कंपनियां इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजर, ग्लोबल बिजनेस मैनेजर, इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर और एचआर मैनेजर जैसे पोस्ट पर हाई पैकेज पर हायर करती हैं. इस पोस्ट पर शुरुआत में 5 से 7 लाख सलाना कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Success Story: दिल्ली बॉम्बे नहीं, बिहार के इस कॉलेज से पढ़कर राधा को Microsoft में प्लेसमेंट, लाखों का पैकेज

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola