बीटेक CS या डेटा साइंस में बेस्ट कौन, जानें Job Market का गेमचेंजर ब्रांच

Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Sep 2025 5:17 PM

विज्ञापन

Best BTech Branch कंम्पूटर साइंस या डेटा साइंस (AI Generated Image)

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए बेस्ट ब्रांच के बारे में पता होना जरूरी है. अगर आप इंजीनियरिंग के ब्रांच को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इंजीनियरिंग का सबसे मशहूर ब्रांच कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को टक्कर देने वाला ब्रांच बीटेक डेटा साइंस बनता जा रहा है.

विज्ञापन

Best BTech Branch: आज के समय में ज्यादातर स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग करना चाहते हैं लेकिन सवाल यह आता है कि आखिर कौन सा कोर्स ज्यादा फायदेमंद है. खासतौर पर कंप्यूटर साइंस (CS) और डेटा साइंस को लेकर छात्रों के मन में कंफ्यूजन बना रहता है. दोनों ही फील्ड में जॉब के मौके बहुत ज्यादा हैं लेकिन किसमें जल्दी नौकरी मिलेगी और किसमें करियर ग्रोथ बेहतर होगी, यही समझना जरूरी है.

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को शॉर्ट में CS कहा जाता है. इसमें प्रोग्रामिंग, कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कंप्यूटर सिस्टम्स की पढ़ाई होती है. यह एक ट्रेडिशनल और पुराना फील्ड है जिसे ज्यादातर कंपनियां अभी भी प्राथमिकता देती हैं. अगर आप कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में अच्छे हैं तो CS आपके लिए सही विकल्प है.

Best BTech Branch: डेटा साइंस की बढ़ी डिमांड

डेटा साइंस एक नया और तेजी से बढ़ता हुआ फील्ड है. इसमें बड़े-बड़े डेटा का एनालिसिस करना, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना सिखाया जाता है. कंपनियों को अपने बिजनेस डिसीजन के लिए डेटा साइंटिस्ट की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि इस फील्ड में भी नौकरी के बहुत अच्छे मौके हैं.

कंप्यूटर साइंस

अगर बात करें बीटेक CS की तो इसमें जॉब मिलने के चांस हमेशा अच्छे रहते हैं क्योंकि हर कंपनी को सॉफ्टवेयर डेवलपर और आईटी एक्सपर्ट की जरूरत होती है. यहां शुरुआती सैलरी 4 से 6 लाख रुपये सालाना तक आसानी से मिल जाती है.

वहीं डेटा साइंस की डिमांड पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है. इस फील्ड में शुरुआती पैकेज 6 से 8 लाख रुपये सालाना तक मिल सकता है और अनुभव बढ़ने पर यह 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

दोनों में कौन सा ब्रांच बेस्ट?

अगर आप सिर्फ जॉब सिक्योरिटी की बात करें तो CS में नौकरी जल्दी मिल सकती है क्योंकि यह ज्यादा पुराना और स्टेबल फील्ड है. लगभग हर टेक कंपनी CS स्टूडेंट्स को हायर करती है. लेकिन अगर आप हाई पैकेज और फ्यूचर ग्रोथ देख रहे हैं तो डेटा साइंस आपके लिए ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें: करियर में लगाओ शॉर्टकट, करें ये 5 डिप्लोमा कोर्स लाखों में होगी कमाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola