Designer बनकर दुनिया में भरें उड़ान, BDes कोर्स से शुरू करें अपनी क्रिएटिव जर्नी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Aug 2025 1:03 PM
BDes Course
BDes Course: बीडैस यानी बैचलर ऑफ डिजाइन एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है जो रचनात्मक सोच, डिजाइन स्किल्स और इनोवेशन पर केंद्रित होता है. यह कोर्स फैशन, ग्राफिक, प्रोडक्ट, इंटीरियर और एनिमेशन जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए उपयुक्त है. इसमें तकनीकी ज्ञान, सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल अनुभव दिया जाता है ताकि छात्र इंडस्ट्री में एक सफल डिजाइनर बन सकें.
BDes Course: बीडैस यानी बैचलर ऑफ डिजाइन एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है जो रचनात्मक सोच, डिजाइन स्किल्स और इनोवेशन पर आधारित होता है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो फैशन, ग्राफिक, प्रोडक्ट, इंटीरियर या एनिमेशन जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को डिजाइन से जुड़ी तकनीकी जानकारी, सॉफ्टवेयर का उपयोग, प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है. वे इंडस्ट्री में एक सफल डिजाइनर बन सकें.
BDes Course Duration: कितने साल का होता हैं बी डिजाइन
यह कोर्स आमतौर पर 4 साल का होता है और इसमें हर साल अलग-अलग विषयों पर ध्यान दिया जाता है जैसे कि ड्राइंग, विजुअल आर्ट्स, डिजाइन थ्योरी, कंप्यूटर-आधारित डिजाइन आदि.
Eligibility Criteria for B Design
BDes कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड जैसे CBSE, ICSE या राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है और इसमें किसी विशेष विषय की अनिवार्यता नहीं होती यानी साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से पढ़े छात्र आवेदन कर सकते हैं. कई कॉलेजों में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक होते हैं. हालांकि कुछ संस्थानों में कटऑफ इससे अधिक भी हो सकती है.
BDes Course Entrance Exams: BDes के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षा
- NID DAT
- UCEED
- NIFT Entrance Exam
- MITID DAT
- SEED (Symbiosis Entrance Exam for Design)
- AIEED (All India Entrance Examination for Design)
- Pearl Academy Entrance Exam
- UID Design Aptitude Test (Unitedworld Institute of Design)
- ISDI Design Aptitude Test
- IIAD Entrance Exam (Indian Institute of Art and Design)
Top College for Bachelor of Design: BDes के लिए भारत के टॉप कॉलेज
| क्रम संख्या | संस्थान का नाम | स्थान |
|---|---|---|
| 1 | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) | अहमदाबाद |
| 2 | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) | दिल्ली |
| 3 | IIT बॉम्बे – IDC स्कूल ऑफ डिजाइन | मुंबई |
| 4 | IIT गुवाहाटी – डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन | गुवाहाटी |
| 5 | MIT इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन | पुणे |
| 6 | Srishti इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी | बेंगलुरु |
| 7 | UPES स्कूल ऑफ डिजाइन | देहरादून |
| 8 | इंटीरियर डिजाइन इंस्टीट्यूट | मुंबई |
| 9 | वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन | हरियाणा |
| 10 | अमेठी यूनिवर्सिटी | नोएडा |
Career opportunities after B Design: करियर के मौके
फैशन डिजाइनर: अगर आपने फैशन डिजाइन में स्पेशलाइजेशन किया है, तो आप फैशन इंडस्ट्री में कपड़ों और ट्रेंड्स को डिजाइन करने का काम कर सकते हैं.
ग्राफिक डिजाइनर: लोगो, पोस्टर, ब्रोशर, वेबसाइट या विज्ञापन के लिए डिजाइन तैयार करना. यह मीडिया, एडवर्टाइजिंग और डिजिटल मार्केटिंग कंपनियों में बहुत डिमांड में है.
UI/UX डिजाइनर: मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स को यूज़र-फ्रेंडली और आकर्षक बनाने का काम आजकल टेक कंपनियों में इसकी बहुत ज़रूरत है.
प्रोडक्ट डिजाइन: प्रोडक्ट डिजाइन मे दैनिक उपयोग की चीज़ें जैसे बॉटल, फर्नीचर, गैजेट्स आदि को इनोवेटिव और यूजेबल बनाना मैन्युफैक्चरिंग और टेक कंपनियों में अच्छा स्कोप है.
इंटीरियर डिजाइनर: इंटीरियर डिजाइनर मे घरों, दफ्तरों और कमर्शियल स्पेस को सुंदर और उपयोगी तरीके से सजाने का काम रियल एस्टेट और आर्किटेक्चर फर्म में करियर बनाया जा सकता है.
एनिमेशन और VFX आर्टिस्ट: अगर आपने मल्टीमीडिया या एनिमेशन से जुड़ा कोर्स किया है.तो फिल्मों, गेम्स और विज्ञापनों में काम कर सकते हैं.
डिजाइन कंसल्टेंट: डिजाइन कंसल्टेंट मे आप फ्रीलांसर के रूप में या कंपनियों के लिए डिजाइन सलाहकार के रूप में काम कर सकते हैं.
डिजाइन टीचर या प्रोफेसर: डिजाइन टीचर या प्रोफेसर अगर आपको पढ़ाना पसंद है, तो आप आगे पढ़ाई करके डिजाइन कॉलेज में शिक्षक भी बन सकते हैं.
Salary after BDes: बीडेस के बाद सैलरी
BDes कोर्स पूरा करने के बाद शुरू में एक फ्रेशर को लगभग 3 लाख से 6 लाख सालाना तक की सैलरी मिल सकती है, जो महीने के हिसाब से लगभग 25,000 से 50,000 तक होती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह सैलरी 6 लाख से 10 लाख सालाना या उससे अधिक भी हो सकती है, खासकर UI/UX डिजाइन या प्रोडक्ट डिजाइन जैसे क्षेत्रों में. अगर आपने NID, NIFT या IIT जैसे टॉप कॉलेज से पढ़ाई की है तो स्टार्टिंग सैलरी और भी बेहतर हो सकती है.
रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे
ये भी पढ़ें: BBA LLB की क्यों बढ़ी डिमांड, कॉर्पोरेट वर्ल्ड में लीगल और मैनेजमेंट स्किल्स की बढ़ती मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










