BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: बिहार बोर्ड टॉपर्स के इंटरव्यू शुरू, रिजल्ट के लिए वेबसाइट पर इन बनाएं रखें नजर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Mar 2024 8:38 AM
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE updates
BSEB Bihar Board 10th Result 2024 LIVE Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2024 माह के दौरान किया था। 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो चुका है और फिलहाल बोर्ड ने टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एग्जाम संपन्न होने के बाद से परीक्षार्थियों को अपने परिणाम जारी होने का इंतजार है जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है.
Bihar Board: कैसे होंगे पास
बिहार सेकेंडरी एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा दसवीं की मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी.छात्रों की आपत्तियां अगर सही निकलती हैं तो उन्हें सुलझाने के बाद ही परिणामों की घोषणा की जाएगी. छात्रों को 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी के पेपर में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी. इसके अलावा प्रैक्टिकल एग्जाम में भी 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. बोर्ड प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा.
Bihar Board: बीएसईबी कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही घोषित करेगा. बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा की आधिकारिक तारीख अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में यानी 20 से 31 मार्च 2024 तक जारी होने की संभावना है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in पर देखते रहें.
Bihar board result 2024: ऐसे करें चेक
बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 का रिजल्ट आप चेक कर सकते हैं. आप इसे चेक कर सकते हैं.
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
होमपेज पर “Bihar Board 10th Result 2024” या “Bihar Board 12th Result 2024” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
Bihar Board: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही घोषित कर दिए जाएगें. कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएगें. परिणाम घोषणा की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. आने वाले दिनों में इसके जारी होने की संभावना है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in देखते रहें.
Bihar Board: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है. इससे कम मार्क्स होने की स्थिति में स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाएगा. इसके बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होकर ही 12वीं का सर्टिफिकेट हासिल कर पाएंगे. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 के बाद बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा.
Bihar Board 10th Result 2024 LIVE Updates: 12वीं के बाद घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट
बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. दसवीं का रिजल्ट 31 मार्च 2024 तक घोषित किये जाने की उम्मीद है.
Bihar Board 10th Result 2024 LIVE Updates: ऐसे करें चेक
बिहार बोर्ड द्वारा आंसर की पीडीएफ के रूप में जारी की गई है. आप इसे ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं.
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
होमपेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और रोल कोड और अन्य डिट्ल्स दर्ज करें
सबमिट बटन पर क्लिक करें
दिए गए लिंक से विषय पर क्लिक करें और आंसर की डाउनलोड करें.
Bihar Board 10th Result 2024 LIVE Updates: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए