BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: जानें कब तक आएगा बिहार बोर्ड दसवीं बारहवीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Mar 2024 7:33 AM
bihar board 10th 12th results 2024 live
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 Updates, Bihar Board 12th Result Date And Time, BSEB Bihar Inter Result Kab Aayega: बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा. रिजल्ट घोषित के बाद छात्र अपने नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. छात्रों को ये सलाह दी जाती है कि वो इन साइट्स पर नजर बनाएं रहें. यहां देखें बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कब तक आ सकता है रिजल्ट
बोर्ड द्वारा आंसर सीट का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. हर साल की तरह इस साल भी टॉपर्स का इंटरव्यू चल रहा है. इस इंटरव्यू के बाद ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा हर साल रिजल्ट जारी किया जाता है. अब कभी भी बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट यहां से करें चेक
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाना होगा: biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in.
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: ऐसे चेक करें परिणाम
स्टेप 1. सबसे पहले छात्र को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना है.
स्टेप 2. होम पेज पर जाने के बाद सामने दिख रहे Bihar Board 12th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें, Bihar Board 10th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुली विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर करें.
स्टेप 4. सही जानकारी दर्ज करने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखने लगेगा.
स्टेप 5. अपने रजिल्ट को देखने के बाद आप इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए