छात्र ही नहीं अब शिक्षकों के लिए भी Internship, इस तारीख तक कर लें आवेदन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Sep 2025 10:34 AM
इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
AICTE Industry Fellowship Programme: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. इस पहल के तहत देशभर से 350 फैकल्टी मेंबर्स को उद्योग में काम करने का अवसर मिलेगा. यह शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका है.
AICTE Industry Fellowship Programme: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. इस पहल के तहत देशभर से 350 फैकल्टी मेंबर्स को उद्योग में काम करने का अवसर मिलेगा. इसका उद्देश्य शिक्षण और उद्योग जगत के बीच की खाई को पाटना और फैकल्टी को वास्तविक इंडस्ट्री एक्सपोजर दिलाना है. यह फेलोशिप प्रोग्राम न सिर्फ फैकल्टी को इंडस्ट्री एक्सपोजर देगा बल्कि छात्रों के लिए भी लाभकारी साबित होगा, क्योंकि प्रशिक्षित शिक्षक उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखकर उन्हें बेहतर पढ़ा पाएंगे.
आवेदन प्रक्रिया और समयसीमा
इच्छुक फैकल्टी मेंबर्स ifp.aicte.gov.in पर 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद चयन प्रक्रिया 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगी. चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कार्यक्रम 1 दिसंबर से शुरू होगा.
पात्रता मानदंड
इस फेलोशिप के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है. आवेदक को AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों में कम से कम पांच साल का शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य है. साथ ही, उन्हें अपने मूल संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा.
चयन प्रक्रिया
फेलोशिप के लिए चयन तीन चरणों में होगा—
- आवेदन मूल्यांकन और दस्तावेज सत्यापन
- इंडस्ट्री द्वारा इंटरव्यू
- अंतिम दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट
- इन तीनों चरणों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा
स्टाइपेंड मिलेगा
कार्यक्रम के तहत चयनित फैकल्टी मेंबर्स को न्यूनतम एक वर्ष तक उद्योग में काम करने का अवसर मिलेगा. इस दौरान उन्हें प्रति माह 1 लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसके अलावा, फैकल्टी अपने मूल संस्थान से नियमित वेतन भी प्राप्त करते रहेंगे.
यह भी पढ़ें- नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










