UP Teacher Salary: यूपी में बनना चाहते हैं प्राइमरी शिक्षक? यहां देखें सैलरी, भत्ता और सुविधाएं
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Jul 2025 7:50 PM
UP Teacher Salary
Top IITs and NITs: इसरो में साइंटिस्ट बनना इतना आसान नहीं है. इसके लिए दिन-रात पढ़ाई करनी होती है. हमेशा अच्छा स्कोर करना पड़ता है. इसरो में साइंटिस्ट बनने का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स आईआईटी और एनआईटी से पढ़ाई कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे चुनिंदा आईआईटी के बारे में बताएंगे जहां से पढ़ाई करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है.
UP Teacher Salary: सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ-साथ कई तरह की सुविधाएं और भत्ता मिलता है. यही कारण है कि युवा सरकारी नौकरी की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं. सरकारी नौकरी की बात जब भी चलती है तो सबसे पहले ख्याल आता है सरकारी शिक्षकों का. शिक्षक की नौकरी में काफी सम्मान मिलता है. यूपी में सरकारी शिक्षकों को अच्छी सैलरी मिलती है. अगर आप भी यूपी में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखते हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको बताएंगे कि यूपी में प्राइमरी स्कूल के सरकारी शिक्षकों को कितनी सैलरी मिलती है.
UP Teacher Salary: यूपी के प्राइमरी शिक्षकों की सैलरी
यूपी के प्राइमरी शिक्षकों को 7वें पे कमीशन आधार पर सैलरी दी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां के सरकारी स्कूलों (Government School) के शिक्षकों का ग्रेड पे 4200 रुपये है. प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती 9,300 रुपये से 35,400 रुपये प्रति महीने की बेसिक सैलरी पर की जाती है. यूपी में प्राइमरी यानी कक्षा 1 से कक्षा 8 के टीचर को सैलरी के अलावा कई भत्ते और लाभ मिलते हैं.
UP Teacher Salary: यूपी प्राइमरी शिक्षकों का ग्रेड पे और कुल वेतन
| वेतनमान | यूपी प्राथमिक शिक्षक सैलरी |
| न्यूनतम वेतन | 9,300 रुपये |
| अधिकतम वेतन | 34,800 रुपये |
| ग्रेड पे | 4,200 रुपये |
| कुल वेतन (लगभग) | 37,000 रुपये |
नोट: ये एक संभावित डाटा है और विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर है.
UP Teacher Benefits and Allowance: यूपी के शिक्षकों को मिलने वाली सुविधाएं और भत्ता
ज्वॉइनिंग के बाद सरकारी शिक्षकों को सैलरी के साथ-साथ कई तरह की सुविधाएं और भत्ता भी मिलता है.
मकान किराया भत्ता (HRA)
परिवहन भत्ता
इंटरनेट भत्ता
महंगाई भत्ता
स्वास्थ्य भत्ता
वहीं उन्हें 6 पेड लीव मिलती है और साथ मैटरनिटी लीव भी मिलती है. मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के प्राइमरी शिक्षकों को 180 दिनों यानी कि 6 महीने की मैटरनिटी लीव मिलती है. यह अवकाश पहले दो बच्चों के लिए मान्य है, और इस दौरान शिक्षिका को पूरा वेतन मिलता है.
UP Primary School Teacher Eligibility: यूपी में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए जरूरी योग्यता
प्राइमरी शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (PRT) भी कहा जाता है. कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों की होती है, उन्हें ही प्राइमरी शिक्षक कहा जाता है. प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए, उम्मीदवारों को कुछ शैक्षणिक योग्यताएं और प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है. यूपी में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए D.El.Ed यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में पास होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- इसरो में बनना है साइंटिस्ट? इस NIT, IIT से करें पढ़ाई, बन जाएगा करियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










