Bihar News: बिहार के इस जिले में 1003 प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग, अब तक प्रभार से चल रहे थे स्कूल

Updated:
विज्ञापन

Bihar Teacher Recruitment

Bihar News: शिक्षा विभाग ने बांका जिले में कुल 1003 प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग की है. उन्हें फोन पर मैसेज के माध्यम से स्कूल आवंटन की जानकारी दी गयी है. स्कूल स्थापना के बाद से ही सभी प्रभार पर चल रहे थे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बांका जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में पहली बार एक हजार प्रिंसिपल की पोस्टिंग की गयी है. शिक्षा विभाग ने सोमवार की दोपहर सभी शिक्षकों को उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिए स्कूल आवंटन की जानकारी दी है. पिछले सप्ताह सभी सफल शिक्षकों से पोस्टिंग के लिए प्रखंड की च्वाइस ऑनलाइन तरीके से देने को कहा गया था. इसी आधार पर पटना मुख्यालय ने मेरिट लिस्ट के आधार पर सभी प्रधानाध्यापकों को स्कूल आवंटित कर दिया है. जिले में लगातार प्राथमिक विद्यालय बनते रहे हैं, लेकिन वहां आज तक प्रधानाध्यापक का पद स्वीकृत नहीं हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रभार सिस्टम में चल रहे थे सभी स्कूल

जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालय स्थापित होने के बाद से ही प्रभार में संचालित किये जा रहे थे. कई स्कूलों में प्रभार लेने को भी विवाद देखने को मिला था. प्रभार प्रक्रिया की वजह से अधिकारियों की परेशानी बढ़ जाती थी. एक शिक्षक दूसरे शिक्षकी की अधिकारियों से शिकायत करते थे. अब स्कूलों में प्रधानाध्यापक की तैनाती के बाद इस तरह की समस्या स्कूल लेवल पर ही समाप्त हो जाएंगी.

DEO ने क्या कहा?

जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने कहा कि इससे संबंधित लेटर अभी जिले में नहीं पहुंचा है. इससे पहले हाई स्कूलों में हेडमास्टरों की तैनाती कर दी गई है. अगले सप्ताह सभी को स्कूल में कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा. उन्हें नियुक्ति पत्र देने की तैयारी चल रही है.

ALSO READ: Cabinet Meeting: हाइब्रिड मॉडल से बनेगा मुंगेर से भागलपुर तक गंगा पथ, सीएम नीतीश ने दी हरी झंडी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन