Free AI Course: सिर्फ 3 दिन में सीखें AI का बेसिक, पटना के सरकारी कॉलेज में Workshop

एआई और डाटा साइंस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
AI And Data Science Workshop: पटना में AI और डाटा साइंस को लेकर वर्कशॉप होने वाला है. ये वर्कशॉप 3 दिनों का है, जो 9 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगा. ये वर्कशॉप पटना वीमेंस कॉलेज की ओर से ये वर्कशॉप कराया जा रहा है. यहां देखें डिटेल.
AI And Data Science Workshop: पटना में AI और डाटा साइंस को लेकर वर्कशॉप होने वाला है. एआईसीटीई-VAANI की ओर से राष्ट्रीय सम्मेलन के तहत इस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. ये वर्कशॉप 3 दिनों का है, जो 9 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगा. पटना वीमेंस कॉलेज (Patna Womens College) के इस वर्कशॉप के बारे में जानें खास बात.
AI And Data Science Workshop: क्या है विषय?
इस वर्कशॉप का विषय है AI और Data Science- विकसित भारत के लिए उत्प्रेरक. इस वर्कशॉप का आयोजन 9 अक्टूबस से 11 अक्टूबर तक होगा, जिसमें विकसित भारत में एआई और डाटा साइंस की भूमिका पर चर्चा की जाएगी.
AI And Data Science Workshop: कार्यक्रम की खास बात
यह सम्मेलन इस बात पर केंद्रित रहेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस किस प्रकार भारत के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में सहायक बन सकते हैं. खास तौर पर इसमें नवाचार (Innovation), समावेशिता (Inclusivity) और स्वदेशी ज्ञान निर्माण (Indigenous Knowledge Creation) जैसे पहलुओं पर चर्चा की जाएगी.
आवेदन शुल्क
खास बात यह है कि इस कार्यक्रम के लिए कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं रखा गया है. प्रतिभागी पूरी तरह निःशुल्क इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. सम्मेलन द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) रूप में होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे शामिल होकर लाभ उठा सकें.
AI And Data Science Workshop: कौन कौन हो सकते हैं शामिल?
- विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षक
- शोधार्थी
- पोस्ट ग्रेजुएशन छात्र
- उद्योग जगत के पेशेवर
- स्टार्टअप इनोवेटर और नीति-निर्माता
AI And Data Science Workshop: एक्सपर्ट होंगे शामिल
पटना वीमेंस कॉलेज ने इस आयोजन को “विकसित भारत” के विजन से जोड़ते हुए कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस भविष्य की प्रगति के लिए अहम उपकरण साबित होंगे. इस सम्मेलन के माध्यम से प्रतिभागियों को न सिर्फ नवीनतम तकनीकी जानकारी मिलेगी, बल्कि उन्हें शोध और नवाचार के अवसर भी प्राप्त होंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्पीकर में डॉ कुणाल अभिषेक, डॉ. सामांथ सौरव, डॉ. ज्योति प्रकाश से एक्सपर्ट और जानकार शामिलि होंगे.
PWC Patna NAAC Grade: कॉलेज की ग्रेडिंग और रैंकिंग
पटना वीमेंस कॉलेज (स्वायत्त) को NAAC से A++ मान्यता प्राप्त है. यह बिहार के श्रेष्ठ महिला कॉलेजों में से एक है. यहां कई बीए और एमए कोर्स कराए जाते हैं.
यह भी पढ़ें- स्मार्ट क्लास, ऑनलाइन लर्निंग और AI टूल्स ने बदली शिक्षकों की जिम्मेदारियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










