WBJEE Counselling 2025: वेस्ट बंगाल जेईई के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Aug 2025 8:58 AM

विज्ञापन

WBJEE Counselling 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

WBJEE Counselling 2025: पश्चिम बंगाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है. पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की तरफ से पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो गया है. इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

WBJEE Counselling 2025: पश्चिम बंगाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की राह देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE Counselling 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अब छात्र अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. इस बार का रिजल्ट कोर्ट केस की वजह से देर से आया था, लेकिन अब मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है. अनिरुद्ध चक्रवर्ती इस साल के WBJEE 2025 टॉपर बने हैं.

WBJEE Counselling 2025 Schedule: देखें पूरा शेड्यूल

तारीखप्रक्रिया
28 अगस्त-1 सितंबर 2025रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और चॉइस-फिलिंग
1 सितंबर 2025चॉइसेज को मॉडिफाई और लॉक करने का आखिरी दिन
3 सितंबर 2025पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा
3-7 सितंबर 2025सीट एक्सेप्टेंस फीस भरना और इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना
9 सितंबर 2025दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा
9-11 सितंबर 2025नए अलॉटेड छात्रों को फीस पेमेंट और रिपोर्टिंग. विथड्रॉअल का विकल्प भी उपलब्ध

WBJEE Counselling 2025 Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

WBJEEB ने साफ कर दिया है कि छात्रों को सीट अलॉटमेंट कई आधारों पर किया जाएगा. इनमें WBJEE Cut Off 2025, उम्मीदवार की रैंक, चुनी गई प्राथमिकताएं और कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता शामिल है. बेहतर रैंक वालों को अपनी पसंदीदा कॉलेज और कोर्स चुनने का अधिक मौका मिलेगा.

WBJEEB ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर ही भरोसा करें. काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान गलत जानकारी या फर्जी वेबसाइटों से बचना बेहद जरूरी है. साथ ही छात्रों को समय पर फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि उनका एडमिशन पक्का हो सके.

यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए शानदार मौका, BSF की 3000 से अधिक भर्ती वाली Notification देखें, आज ही करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola