10वीं पास के लिए शानदार मौका, BSF की 3000 से अधिक भर्ती वाली Notification देखें, आज ही करें अप्लाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Aug 2025 4:59 PM
सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान (सांकेतिक तस्वीर)
BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: बीसीएफ ने कांस्टेबल ट्रेडसमैन के 3588 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत अप्लाई करने की आज अंतिम तारीख है. इस भर्ती के तहत कुक, पेंटर जैसे पोस्ट पर नियुक्ति होगी. आवेदन करने से पहले योग्यता और अन्य डिटेल्स जान लें.
BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कांस्टेबल ट्रेडसमैन के 3588 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. बीसीएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हुई थी. इस भर्ती के जरिए महिला और पुरुष दोनों के लिए नियुक्ति की जाएगी.
BSF Constable Tradesman Recruitment Post Details: पदों का विवरण
- कुक
- वाटर कैरियर
- वाल्डर
- कारपेंटर
- प्लबंर
- पेंटर
- इलेक्ट्रिशियन पंप ऑपरेटर
- कोबलर
- टेलर वाशरमैन
- बार्बर
- स्वीपर
BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
अधितम ट्रेड में 10वीं पास एवं संबंधित ट्रेड में आईटीआई मांगा जाता है. कुछ ट्रेड में 10वीं व ट्रे़ड में दक्षता मांगी जाती है. वहीं इसके लिए ट्रेड टेस्ट पास करना भी जरूरी है.
BSF Constable Tradesman Recruitment Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम – 18 वर्ष
- अधिकतम -25 वर्ष
एससी/एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
BSF Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया
- फिजिकल टेस्ट (PST/PET): सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक मानकों और फिटनेस टेस्ट होगा.
- लिखित परीक्षा: 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव टाइप एग्जाम, जिसकी अवधि 2 घंटे होगी.
- ट्रेड टेस्ट: संबंधित ट्रेड के लिए कौशल की जांच की जाएगी (केवल क्वालिफाइंग).
- दस्तावेज सत्यापन: सफल अभ्यर्थियों के सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच होगी.
- मेडिकल परीक्षा: अन्त में मेडिकल टेस्ट से कैंडिडेट्स के स्वास्थ्य का पता लगाया जाएगा.
BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- नया रजिस्ट्रेशन (One Time Registration) करें.
- रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (SC/ST/महिला अभ्यर्थियों को छूट).
- फॉर्म सबमिट करें और आवेदन नंबर सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें- Sarkari Result: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी रिजल्ट, पहले पूरी करनी होगी ये प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










