यूजीसी ने जारी की लिस्ट, इन Colleges में होगी डिस्टेंस लर्निंग
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Oct 2025 11:23 AM
यूजीसी ने जारी की ODL कॉलेज की लिस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
UGC ODL College List: उच्च शिक्षा के लिए किसी ऑनलाइन संस्थान या डिस्टेंस लर्निंग का रुख करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूजीसी (University Grants Commission) ने 2025-26 के लिए दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के लिए विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है. इसके साथ ही नियम न मानने वाले संस्थानों की लिस्ट भी जारी की है.
UGC ODL College List: अगर आप भी उच्च शिक्षा के लिए किसी ऑनलाइन संस्थान या डिस्टेंस लर्निंग का रुख करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूजीसी (University Grants Commission) ने 2025-26 के लिए दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के लिए विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है. यूजीसी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, 101 यूनिवर्सिटी और 20 कैटेगरी -1 के संस्थान ODL कोर्स ऑफर करेंगे. वही 113 यूनिवर्सिटी ऑनलाइन कोर्स ऑफर करेगी और 13 संस्थान ऑनलाइन लर्निंग (ओएल) में कार्यक्रम प्रदान करेंगे.
किन कॉलेज के नाम हैं लिस्ट में?
- आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, गुंटूर (राज्य विश्वविद्यालय)
- श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय, तिरुपति (राज्य विश्वविद्यालय)
- योगी वेमाना विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश (राज्य विश्वविद्यालय)
- जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (राज्य विश्वविद्यालय)
इस लिस्ट में करीब 100 कॉलेज के नाम हैं. लिस्ट देखने के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.gov.in पर जाएं.
UGC Guidelines: नियमों का पालन अनिवार्य है
उच्च शिक्षा संस्थानों को UGC के नियमों के तहत, सभी निर्देश, आवेदन की प्रक्रिया, कार्यक्रम की अवधि (न्यूनतम और अधिकतम), योग्यता, प्रवेश के तरीके का पालन करना होगा.
UGC Online Classes Rules: छात्रों को करें शामिल
उच्च शिक्षा संस्थानों को ओडीएल/ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए छात्रों को शामिल करना होगा. इसके तहत सभी संस्थानों को 15 अक्टूबर, 2025 तक डीईबी वेब पोर्टल पर प्रवेश डेटा जमा करना होगा.
UGC Guidelines: नियमों को न मानने वाले संस्थान
यूजीसी ने 2025-26 सत्र के लिए उन विश्वविद्यालयों की डिफॉल्टर लिस्ट जारी की है, जो डिस्टेंस और ऑनलाइन शिक्षा की मान्यता नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. सभी संस्थानों के नाम पब्लिक किए गए हैं ताकि छात्रों के पास दाखिला (Admission) लेने से पहले पूरी जानकारी हो.
यह भी पढ़ें- UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










