JEE का झंझट नहीं, 60000 से भी कम में BTech की डिग्री, बेस्ट है ये कॉलेज
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Aug 2025 1:10 PM
Most Cheapest BTech College Aliah University
Most Cheapest BTech College: इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना चाहिए. देश के अगर सबसे सस्ते बीटेक कॉलेज की बात करें तो एक नाम आलिया यूनिवर्सिटी का नाम सामने आता है. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल हजारों की संख्या में छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं.
Most Cheapest BTech College: इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में परीक्षार्थी JEE Main और JEE Advanced परीक्षा में शामिल होते हैं. ऐसे में देश में ऐसा भी कॉलेज है जहां जेईई के झंझट के बगैर भी एडमिशन ले सकते हैं. खास बाते ये है कि इस कॉलेज में बीटेक की डिग्री 60000 से भी कम फीस में पूरी हो सकती है. आइए इस कॉलेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Most Cheapest BTech College आलिया यूनिवर्सिटी
बीटेक के सबसे सस्ते कॉलेज (Best BTech College) की बात करें तो पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित आलिया यूनिवर्सिटी का नाम सबसे ऊपर आता है. इस कॉलेज में बीटेक की कुल फीस 60000 से भी कम है. हालांकि, यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेशल 2020-21 का फीस स्ट्रक्चर ही दिया गया है.
कॉलेज की तरफ से जारी फीस स्ट्रीक्चर के अनुसार एडमिशन के समय पहले सेमेस्टर के लिए छात्रों को 7160 रुपये जमा करने होंगे. इसके बाद 2nd, 4th, 6th और 8th सेमेस्टर में हर बार 5960 रुपये फीस निर्धारित है. वहीं 3rd, 5th और 7th सेमेस्टर की फीस 6110 रुपये है. ऐसे में पूरे चार साल की फीस 59,330 रुपये है.
Most Cheapest BTech College Aliah University Fee Structure यहां डायरेक्ट चेक करें.
Aliah University BTech Fee Structure (Semester Wise)
| सेमेस्टर | फीस (रुपये में) |
|---|---|
| 1st | 7,160 |
| 2nd | 5,960 |
| 3rd | 6,110 |
| 4th | 5,960 |
| 5th | 6,110 |
| 6th | 5,960 |
| 7th | 6,110 |
| 8th | 5,960 |
| कुल फीस | 59,330 |
Aliah University Admission Process: कैसे होगा एडमिशन?
आलिया यूनिवर्सिटी में बीटेक कोर्स में एडमिशन JEE स्कोर के आधार पर नहीं होगा. यहां एडमिशन के लिए हर साल यूनिवर्सिटी की अपनी प्रवेश परीक्षा होती है. इस कॉलेज में Aliah University Entrance Test (AUET) के आधार पर एडमिशन होता है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना होता है. इसके बाद मेरिट लिस्ट पर एडमिशन होता है.
यह भी पढ़ें: ये हैं देश के मशहूर 4 बीटेक कॉलेज, बिना JEE के होता है एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










