MBBS Counselling: दूसरे राउंड में 7315 सीटों पर होगा Admission, 9 सितंबर तक कर लें रजिस्ट्रेशन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Sep 2025 8:13 AM

विज्ञापन

एमबीबीएस काउंसलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

MBBS Counselling: एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए NEET UG काउंसलिंग चल रही है. छात्रों के पास 9 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग का मौका है. इस बार कुछ नई सीटें भी जोड़ी गई हैं. आइए, देखें कितनी सीटों पर दाखिला होगा.

विज्ञापन

MBBS Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से NEET-UG सेकेंड राउंड काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है. स्टूडेंट्स को 9 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग का मौका मिलेगा. इस राउंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की कुल 7315 MBBS सीटें और डेंटल कॉलेजों की 600 BDS सीटें भरी जाएंगी. इसके अलावा, पूरे देशभर में सरकारी, डीम्ड और अन्य कैटेगरी की लगभग 12,930 MBBS सीटें, 1,370 BDS सीटें और 335 BSc नर्सिंग सीटें इस काउंसलिंग में शामिल हैं. इसमें AIIMS की 328 MBBS सीटें भी जोड़ी गई हैं.

नई सीटें भी जोड़ी गईं

इस बार काउंसलिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ऑल इंडिया कोटे के तहत पहली बार कुछ नई सीटें भी जोड़ी गई हैं. इसमें बढ़ी हुई 366 MBBS सीटें और 8 BDS सीटें शामिल हैं. साथ ही, राजस्थान के दो नए मेडिकल कॉलेज (जैसलमेर और टॉक) और एक नया सरकारी डेंटल कॉलेज (जोधपुर) भी इस सूची में जोड़े गए हैं. इसी तरह, नए ESIC मेडिकल कॉलेज की 60 MBBS सीटें और डीम्ड यूनिवर्सिटीज की 700 अतिरिक्त MBBS सीटें भी इस राउंड का हिस्सा हैं.

क्लियर वेकेंसी के तहत भी कई सीटें

क्लियर वेकेंसी के तहत भी कई सीटें उपलब्ध हैं. इसमें 19 MBBS और 15 BDS सीटें भरी जाएंगी. इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के लिए 4 MBBS और 27 BDS सीटें भी इसी प्रक्रिया से अलॉट होंगी. वहीं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में 17 MBBS और 46 BDS सीटें, तथा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में 25 MBBS और 11 BDS सीटें इस राउंड में उपलब्ध कराई गई हैं.

ऑल इंडिया कोटे से 31 सीटें

इसके अलावा, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी और कराईकल कैंपस की भी 38 MBBS सीटें इस काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी. इनमें ऑल इंडिया कोटे की 31 सीटें और स्थानीय/आंतरिक श्रेणी की सीटें शामिल हैं. कुल मिलाकर, सेकेंड राउंड में स्टूडेंट्स के पास नई और अतिरिक्त सीटों का बड़ा विकल्प है. ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को समय रहते रजिस्ट्रेशन करें और पसंदीदा कॉलेजों का चुनाव करें. 

यह भी पढ़ें- MBBS और BDS में लेना है दाखिला, दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए जारी हुआ शेड्यूल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola