इस स्कूल में कराएं अपने बच्चे का दाखिला, नहीं लगेगी कोई फीस
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Aug 2025 1:54 PM
जेएनवी एडमिशन 2026 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय अपनी शिक्षा के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ाई का खर्च भी बहुत कम आता है. कल यानी कि 27 अगस्त को जेएनवी कक्षा 6 में दाखिला की अंतिम तारीख है. ऐसे कैंडिडेट्स को एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए बता दें कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स पूरी डिटेल देख लें.
JNV Admission 2026: नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2025 है. ऐसे कैंडिडेट्स जो जेएनवी कक्षा 6 में दाखिला लेना चाहते हैं वो जल्द-से-जल्द अप्लाई कर लें. कल के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
JNV Admission Important Documents: दाखिले के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- अभिभावक के हस्ताक्षर
- छात्र की फोटो
- आधार कार्ड/निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
JNV Apply Online: इस वेबसाइट के माध्यम से भरें फॉर्म
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. आवेदन करने के लिए किसी प्रकार को कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. आवेदन फ्री है. वहीं अप्लाई करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
JNV Admission 2026 Steps To Apply: इस तरह भरें आवेदन फॉर्म
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर पॉप अप में एडमिशन से संबंधित वेबसाइट लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर क्लिक करें.
- अब नए पेज पर Click here for Registration for Class VI JNVST (2026-27) पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
- आवेदन पूरा होने के बाद इसका कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
किस किस क्लास में मिलता है दाखिला
नवोदय विद्यालयों में मुख्य रूप से कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिला मिलता है, जिसमें कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा (JNVST) देनी होती है, जबकि कक्षा 11 में दाखिला मेरिट के आधार पर होता है. कक्षा 6 के लिए पांचवी कक्षा पास होना और कक्षा 9 के लिए आठवीं कक्षा पास होना आवश्यक है.
यह भी पढ़ें- झारखंड में JAC का बड़ा फैसला, अब NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










