DU Admission 2025: राउंड-2 में 87,335 सीटें अलॉट, मिड एंट्री जल्द

Updated:
विज्ञापन
DU Admission 2025

DU Admission 2025

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएसएएस यूजी 2025 के दूसरे राउंड की सीट आवंटन सूची जारी की. इस राउंड में 87,335 छात्रों को सीटें मिलीं. जिन छात्रों को सीट मिली है, उन्हें 30 जुलाई तक सीट कन्फर्म करनी होगी. मिड एंट्री का विकल्प भी जल्द खुलेगा.

विज्ञापन

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने CSAS (UG) 2025 एडमिशन प्रक्रिया के तहत राउंड-2 की सीट आवंटन सूची जारी कर दी है. इस राउंड में कुल 87,335 छात्रों को सीटें अलॉट की गई हैं. इनमें से 24,843 छात्रों को पहली बार सीट मिली है, जबकि 27,314 छात्रों की सीटें अपग्रेड हुई हैं.

पहले राउंड के बाद कुल 43,741 छात्रों ने अपनी सीट को अपग्रेड करने की इच्छा जताई थी. इनमें से 17,922 छात्रों ने अपनी मौजूदा सीट को फ्रीज कर दिया, यानी वे उसी कॉलेज और कोर्स में संतुष्ट हैं.

30 जुलाई तक कन्फर्म करनी होगी सीट

जिन छात्रों को इस राउंड में सीट मिली है, उन्हें 30 जुलाई 2025 तक अपनी सीट कन्फर्म करनी जरूरी है. छात्र ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन से आवंटन की जानकारी देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

मिड एंट्री का मिलेगा मौका

राउंड-2 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीयू खाली बची सीटों की जानकारी देगा. इसके बाद छात्रों को अपनी प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा. साथ ही मिड एंट्री की सुविधा भी खुलेगी, जिससे वे छात्र जो अब तक किसी भी राउंड में शामिल नहीं हो सके हैं, दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे.

ऐसे देखें सीट आवंटन सूची

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “CSAS Allotment List” लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें.
  • आपकी कटऑफ और सीट अलॉटमेंट की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी.
  • सूची को जांचें और डाउनलोड कर लें.

Also Read: Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज

Also Read: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola