Delhi Nursery Admission: हर मां-बाप का सपना, बच्चे के एडमिशन की तारीखें आ गई हैं; कतई देर मत कीजिए

KVS Admission 2025 in Hindi
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन का सिलसिला आज से शुरू हो चुका है, ऐसे में यहां देखें जरूरी डेटलाइंस और एडमिशन से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां.
Delhi Nursery Admission 2025-26: दिल्ली में 2025-26 सेशन के लिए प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी कक्षा में एडमिशन के लिए भागम भाग आज से शुरू हो चुकी है. आज से दिल्ली में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे. आज से शुरू हुई ये आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर तक चलेगी. दिल्ली में नर्सरी में दाखिला करवाना बेहद ही मुश्किल होता है. कुछ गिने चुने बड़े स्कूल होते हैं जिसमें सभी अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं लेकिन उनमें सीट्स काफी लिमिटेड होती हैं. ऐसे में दिल्ली में अब सभी बड़े प्राइवेट स्कूल लॉटरी सिस्टम से एडमिशन देते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे दिल्ली में नर्सरी एडमिशन से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां और प्रक्रिया की डिटेल्ड जानकारी.
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन के लिए क्या है उम्र सीमा?
दिल्ली में नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार है:
1. नर्सरी: 31 मार्च 2025 तक उम्र 4 वर्ष से कम होनी चाहिए
2. केजी: 31 मार्च 2025 तक उम्र 5 वर्ष से कम होनी चाहिए.
3. क्लास 1: 31 मार्च 2025 तक उम्र 6 वर्ष से कम होनी चाहिए.
Delhi Nursery Admission के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
1. बच्चे और माता पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र.
2. माता-पिता का राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड.
3. माता-पिता की वोटर आईडी.
4. माता-पिता में से किसी का पासपोर्ट या बिजली/पानी का बिल.
5. माता-पिता का आधार कार्ड.
Delhi Nursery दाखिले के लिए जरूरी डेट्स:
- 28 नवंबर से स्कूलों में आवेदन फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे.
- 20 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि.
- 3 जनवरी 2025 को आवेदन करने वाले बच्चों की लिस्ट होगी अपलोड.
- 10 जनवरी 2025 को आवेदन करने वाले बच्चों के पॉइंट्स अपलोड होंगे.
- 17 जनवरी को जिन बच्चों का सिलेक्शन हुआ है उनकी पहली लिस्ट जारी होगी. इसके साथ एक वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी.
- 18 से लेकर 27 जनवरी तक अभिभावकों की लिस्ट से संबंधित कंप्लेंट्स सुनी जाएगी.
- 3 फरवरी 2025 को सिलेक्शन की दूसरी लिस्ट जारी होगी.
- 5 फरवरी से 11 फरवरी तक अभिभावकों को दूरी सूची से जुड़ी समस्याओं की कंप्लेन करने का मौका मिलेगा.
- 26 फरवरी को तीसरी सूची जारी की जाएगी (सिर्फ ऐसे स्कूलों में जहां सीटें खाली हो).
- 14 मार्च को एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त होगी.
Admission से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer
Also Read: CBSE Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड को सीबीएसई की ओर से खास स्कॉलरशिप, अभी करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




