CBSE Scholarship: अकेली बिटिया हैं? आपको मिलने वाले हैं 6 हजार रुपए, 23 है अंतिम तारीख

Student Tips
अगर आप एक सिंगल गर्ल चाइल्ड हैं तो आपको CBSE की ओर से एक विशेष स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा, यहां देखें इस स्कॉलरशिप की योग्यता और अन्य जानकारियां.
CBSE Scholarship 2024 For Single Girl Child: सीबीएसई ऐसी बच्चियों के लिए एक खास स्कॉलरशिप लेकर आया है जो अपने माता पिता की इकलौती बेटी हैं. इस स्कॉलरशिप स्कीम के तहत हर महीने बच्चियों को 500 रुपए की राशि मिलेगी. इस स्कॉलरशिप के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना है जिसकी अंतिम तिथि 23 दिसंबर है. ऐसे में जानें इस स्कॉलरशिप के लिए योग्यता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.
CBSE Single Girl Child Scholarship के लिए क्या है योग्यता?
1. इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ ऐसी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो अपने माता पिता की इकलौती औलाद हैं.
2. इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ ऐसी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किया हो.
3. 2023 में जिन छात्राओं ने इस स्कॉलरशिप को प्राप्त किया है उन्हें इस रिन्यू कराना होगा.
4. यह स्कॉलरशिप सिर्फ उन्हीं छात्राओं को मिलेगी जिनकी मौजूदा फीस 1500 रुपए प्रति माह से अधिक न हो.
स्कॉलरशिप के लिए ये डॉक्यूमेंट हैं अनिवार्य
सीबीएसई की इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए छात्राओं को अपनी बैंक का नाम, खाता संख्या, NEET, RTGS, IFSC कोड जैसी जानकारियां जमा करनी है साथ ही आवेदन फॉर्म सहित सभी डॉक्यूमेंट में उनका सिग्नेचर होना अनिवार्य है.
एजुकेशन से जुड़ी ऐसी रोचक और लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन
Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










