गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्पॉट काउंसलिंग से एडमिशन, भरी जाएंगी 1400 से ज्यादा सीटें

Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 Aug 2025 7:48 PM

विज्ञापन

DDU Admission 2025: गोरखपुर यूनिवर्सिटी एडमिशन (सांकेतिक फोटो)

DDU Admission 2025: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने का एक और मौका है. गोरखपुर यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी कोर्स में स्पॉट काउंसलिंग के आधार पर 1400 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन होगा. यूनिवर्सिटी में स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी. इसके लिए 4 सितंबर 2025 तक का समय मिला है.

विज्ञापन

DDU Admission 2025: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए एडमिशन पाने का एक और अवसर दिया है. इस बार यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी कोर्सेज की लगभग 1400 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन स्पॉट काउंसलिंग (DDU Admission 2025 by Spot Counselling) के आधार पर होगा. यह प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होकर 4 सितंबर 2025 तक चलेगी. ऐसे में वे छात्र जो अब तक एडमिशन से वंचित रह गए हैं, वे इस मौके का फायदा उठा सकते हैं.

DDU Admission 2025: BA में सबसे ज्यादा सीटें खाली

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा सीटें बीए कोर्स में खाली हैं, जो लगभग 900 हैं. विषय कॉम्बिनेशन सही न मिलने के कारण छात्र इन सीटों में कम रुचि दिखा रहे हैं. यही वजह है कि पिछले साल की तरह इस बार भी बीए में सबसे ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं. UG के अन्य विषयों में भी 175 से अधिक सीटें बची हुई हैं.

DDU Admission 2025 Spot Counselling के लिए नोटिफिकेशन यहां चेक करें.

पीजी कोर्सेज और नए कोर्स

पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्सेज में भी 390 सीटें अभी खाली हैं. इसी कारण यूनिवर्सिटी ने अब स्पॉट काउंसलिंग कराने का फैसला लिया है. इसके अलावा इस शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी ने बीएससी एग्रीकल्चर (नेचुरल फार्मिंग) नामक नया कोर्स शुरू किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और छात्र 31 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही एमएससी एक्वाकल्चर के लिए भी आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की गई है.

स्पॉट काउंसलिंग के जरिए एडमिशन लेने वाले छात्रों को निर्धारित समय पर अपने संबंधित विभाग में पहुंचना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रवेश प्रक्रिया छात्रों के लिए अंतिम अवसर है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार सीट पाना चाहते हैं, उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.

यह भी पढ़ें: क्या है NEET PG में AIQ, 50 फीसदी सीटों पर एडमिशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola