CUET UG 2026 से BHU में कैसे पाएं एडमिशन, फॉर्म भरते समय करें ये 5 काम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Jan 2026 8:57 PM

विज्ञापन

CUET UG 2026 BHU Admission (स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो AI Generated)

CUET UG 2026 BHU Admission: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU में एडमिशन पाने का सपना हर साल लाखों छात्र देखते हैं. BHU देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में से एक है, जहां आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, मैनेजमेंट और प्रोफेशनल कोर्सेज की लंबी लिस्ट है. छोटी सी गलती भी आपका एडमिशन रोक सकती है.

विज्ञापन

CUET UG 2026 BHU Admission: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. हर साल लाखों छात्र BHU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का सपना देखते हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में कई उम्मीदवार एडमिशन से वंचित रह जाते हैं. CUET UG 2026 परीक्षा पास करना जरूरी जरूर है, लेकिन सिर्फ अच्छे नंबर लाना ही काफी नहीं होता.

CUET UG 2026 से BHU में एडमिशन

BHU में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET UG स्कोर के आधार पर होता है. पहले छात्रों को NTA की वेबसाइट पर जाकर CUET UG 2026 का फॉर्म भरना होता है. इसके बाद BHU की वेबसाइट पर जाकर CAP-UG यानी Centralized Admission Portal के जरिए काउंसलिंग और कोर्स सेलेक्शन करना पड़ता है. सिर्फ परीक्षा पास कर लेना एडमिशन की गारंटी नहीं है.

CUET UG 2026 फॉर्म में करें ये काम

  • पहला काम है सही कोर्स और सब्जेक्ट का चुनाव. CUET फॉर्म भरते समय वही सब्जेक्ट चुनें जो BHU के आपके पसंदीदा कोर्स के लिए जरूरी हैं. गलत सब्जेक्ट सेलेक्ट करने पर बाद में आप एलिजिबल नहीं माने जाएंगे.
  • दूसरा काम है पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स सही भरना. नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, बोर्ड और मार्क्स में कोई भी गलती न करें. ये सभी डिटेल्स आगे चलकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में चेक होती हैं.
  • तीसरा काम है असली और सही डॉक्यूमेंट अपलोड करना. अगर किसी भी तरह का फर्जी या गलत सर्टिफिकेट अपलोड किया गया तो आवेदन सीधे रिजेक्ट हो सकता है. इतना ही नहीं, भविष्य की एंट्रेंस परीक्षाओं से भी बैन लग सकता है.
  • चौथा काम है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अच्छे से पढ़ना. BHU और CUET UG की इनफॉर्मेशन बुलेटिन में जो भी शर्तें दी गई हैं, वही फाइनल मानी जाती हैं. अगर आप एलिजिबल नहीं हैं और फिर भी फॉर्म भरते हैं तो एडमिशन कैंसिल हो सकता है.
  • पांचवा काम है सभी जरूरी स्टेप्स समय पर पूरा करना. CUET परीक्षा, BHU CAP-UG रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग और फीस पेमेंट हर स्टेप की डेडलाइन अलग होती है. एक भी तारीख मिस की तो एडमिशन का मौका हाथ से निकल सकता है.

BHU Admission by CUET UG Details

BHU में प्रमुख UG कोर्सेज

BHU में अंडरग्रेजुएट लेवल पर कई पॉपुलर कोर्स उपलब्ध हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में BA Hons हिंदी, इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और फिलॉसफी जैसे कोर्स मिलते हैं. साइंस स्टूडेंट्स के लिए BSc Hons मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, स्टैटिस्टिक्स और कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स उपलब्ध हैं.

कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए BCom Hons और BCom जैसे कोर्स होते हैं. इसके अलावा BHU में BBA, BFA, BPA, BVoc और लैंग्वेज कोर्स भी कराए जाते हैं. प्रोफेशनल कोर्सेज की बात करें तो BHU में BTech, BPharma, BSc Agriculture और BEd जैसे कोर्स भी हैं, जिनके लिए अलग एलिजिबिलिटी और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: ये है देश का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है 100% प्लेसमेंट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola