ePaper

Bihar MBBS Counselling 2025: बिहार के इस कॉलेज से करें MBBS की पढ़ाई, कम फीस में डॉक्टर बनना तय

Updated at : 06 Jul 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar MBBS Counselling 2025

बिहार एमबीबीएस काउंसलिंग 2025

Bihar MBBS Counselling 2025: पावापुरी, नालंदा स्थित भगवान महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (BMIMS) में अब 100 सरकारी सीटों पर MBBS की पढ़ाई कराई जा रही है.कम फीस, आधुनिक हॉस्पिटल सुविधाएं और हॉस्टल की पूरी व्यवस्था छात्रों को मिल रही है. यहां B.Sc नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स भी उपलब्ध हैं. दाखिला NEET-UG के माध्यम से होता है, और BCECEB काउंसलिंग जरूरी है. अगर आप मेडिकल की पढ़ाई सस्ती और बेहतर कॉलेज में करना चाहते हैं, तो BMIMS बेहतरीन विकल्प है.

विज्ञापन

Bihar MBBS Counselling 2025 in Hindi: NEET UG के जरिए बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के बारे में सोच रहे सभी उम्मीदवार सही जगह पर आए हैं. इस लेख के जरिए जानिए कि बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी में स्थित भगवान महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BMIMS) अब मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक मजबूत विकल्प बन गया है. 2011 में स्थापित यह सरकारी कॉलेज 2013 से MBBS की पढ़ाई करा रहा है. यहां 100 सरकारी सीटों पर MBBS कोर्स उपलब्ध है और एडमिशन पूरी तरह से NEET-UG के आधार पर होता है. सरकारी संस्थान होने की वजह से यहां पढ़ाई की फीस काफी कम है, जिसकी वजह से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं.

Bihar MBBS Counselling 2025 in Hindi: पढ़ाई के साथ बेहतर मेडिकल सुविधाएं

BMIMS से जुड़ा अस्पताल चिकित्सा सेवाओं के लिहाज़ से भी काफी सशक्त है. यहां 500 से ज्यादा बेड की सुविधा है. मरीजों को OPD, IPD, ICU, NICU, ICCU, और MRI, CT स्कैन, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कीमोथेरेपी जैसी आधुनिक सेवाएं भी शुरू हो गई हैं, जिससे यह अस्पताल गंभीर बीमारियों के इलाज में कारगर साबित हो रहा है. (BMIMS Pawapuri in Hindi)

नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स भी उपलब्ध

BMIMS सिर्फ MBBS कोर्स तक सीमित नहीं है. यहां B.Sc नर्सिंग, DMLT, और अन्य पैरामेडिकल कोर्स भी कराए जा रहे हैं. इसके अलावा कुछ विभागों में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) सीटें भी उपलब्ध हैं. कॉलेज प्रशासन आने वाले समय में PG कोर्सेज और सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना पर भी काम कर रहा है.

पढ़ें: Best MBBS College: ये हैं देश के टॉप 20 MBBS कॉलेज, एडमिशन के लिए होती है धक्का-मुक्की

Bihar MBBS Counselling 2025 in Hindi: हॉस्टल और अन्य सुविधाएं भी है उपलब्ध

BMIMS कॉलेज परिसर में छात्रों के लिए अलग-अलग G+5 मंज़िला हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है, जो लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हैं. सभी कमरों में Wi-Fi, RO पेयजल, 24×7 सुरक्षा और मेस जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं. यहां रहने और खाने-पीने का खर्च काफी कम है, जिससे छात्र आर्थिक रूप से बोझ महसूस नहीं करते.

MBBS कोर्स की फीस स्ट्रक्चर

कॉलेज में MBBS ट्यूशन फीस 40,800 से 41,800 प्रति वर्ष के बीच है. इसके अलावा हॉस्टल शुल्क मात्र 6,000 प्रति वर्ष है, जबकि मेस और अन्य शुल्क भी 6,000 सालाना तय किए गए हैं. इस तरह, BMIMS एक किफायती मेडिकल कॉलेज के रूप में सामने आता है.

एडमिशन प्रक्रिया, ऐसे लें प्रवेश

BMIMS में MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए सबसे पहले छात्र को NEET-UG परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है. इसके बाद बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य होता है. रजिस्ट्रेशन के समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं, जिनमें NEET स्कोर कार्ड, 12वीं की मार्कशीट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट शामिल हैं.

पढ़ें: NEET UG Counselling 2025: AIIMS दिल्ली में बढ़ी MBBS की सीटें, इतने नीट मार्क्स पर एडमिशन

जानें संभावित NEET कटऑफ

हर वर्ष कॉलेज में प्रवेश के लिए कटऑफ रैंक बदलती रहती है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर संभावित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है, जनरल कैटेगरी में रैंक 5800 से 8000 के बीच, OBC कैटेगरी में लगभग 9500 तक और SC/ST कैटेगरी: रैंक 41,000 तक जा सकती है.

कम फीस, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं के कारण BMIMS पावापुरी बिहार के छात्रों के लिए एक आदर्श मेडिकल कॉलेज बनता जा रहा है. अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और सरकारी कॉलेज में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह संस्थान आपके लिए शानदार मौका हो सकता है.

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन