Bihar BEd Admission 2025: बिहार में बीएड छात्रों को राहत, इस साल बढ़ेंगी सीटें, कई नए कॉलेजों को मान्यता
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Mar 2025 12:48 PM
DU Admission CUET Cutoff 2025
Bihar BEd Admission 2025: बिहार के बीएड कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है. नए सेशन में प्रदेशभर में बीएड कोर्स की सीटें बढ़ गई हैं. ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ है.
Bihar BEd Admission 2025: टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार में बीएड एडमिशन के नए सेशन में इस बार सीटें बढ़ने वाली हैं. बिहार में बीएड कोर्स में सीटों की संख्या पहले 37,300 थी. ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ है. बता दें कि राज्य में कई नए बीएड कॉलेजों को मान्यता मिलने वाली है.
बिहार बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू हो सकती है. ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (Mithila University, LNMU) की तरफ से इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा. नोटिफिकेशन में नए कॉलेजों की डिटेल्स जारी की जा सकती है.
Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates
Bihar BEd Admission 2025: बढ़ेंगी बिहार बीएड की सीटें
बिहार में बीएड कोर्स में पहले कुल 37,300 सीटों पर एडमिशन होता था. अपडेटेड डिटेल्स के अनुसार राज्य में कुल 38,000 सीटों पर बीएड एडमिशन होगा. ऐसे में सीटों जल्द नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी होगा. बिहार में नीचे बताए यूनिवर्सिटी में बिहार बीएड के माध्यम से एडमिशन होता है-
Bihar BEd University Name: बिहार में बीएड यूनिवर्सिटी
- आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना
- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
- भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
- जय प्रकाश विश्वविद्यालय,छपरा
- कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा
- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
- मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
- मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना
- मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर
- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
- पटना विश्वविद्यालय, पटना
- पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया
- तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
बिहार बीएड में एडमिशन के लिए अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. इसमें एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) द्वारा जारी बिहार बीएड कॉमन एट्रेंस टेस्ट (Bihar BEd CET) की ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in पर जाना होगा.
ये भी पढ़ें: Bihar Home Guard Bharti 2025: बस ये डॉक्यूमेंट दिखाएं और होमगार्ड की नौकरी पाएं – बिना लिखित परीक्षा!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










