Best BTech College: प्लेसमेंट में IIT को पीछे छोड़ चुका है ये कॉलेज, बीटेक में बिना JEE के एडमिशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 Apr 2025 4:49 PM
Best BTech College
Best BTech College: 12वीं के बाद अगर इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लें. कॉलेज में एडमिशन लेते समय उसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड को जरूर ध्यान में रखें. इन दिनों टॉप कॉलेजों में कैपस प्लेसमेंट सेशन चल रहा है. ऐसे में एक कॉलेज का नाम आया है जिसने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
Best BTech College: भारत में इंजीनियरिंग के कई कॉलेज ऐसे हैं जिनका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई टॉप आईआईटी को पीछे छोड़ चुका है. ऐसे ही एक कॉलेज के बारे में यहां बताया गया है. इस साल यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.02 करोड़ का देखा गया है. यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने कई IITs को पीछे छोड़ दिया है. आइए इस कॉलेज के बारे में जानते हैं.
Best BTech College: VIT वेल्लोर
देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) का नाम शामिल है. इस कॉलेज को शानदार प्लेसमेंट और फैकल्टी के लिए जाना जाता है. यहां के प्लेसमेंट सेशन राउंड में कई टॉप लेवल की मल्टी नेशनल कंपनियां हिस्सा लेती हैं.
प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार
पिछले साल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार देखा गया था. जिसमें हाईएस्ट प्लेसमेंट 88 लाख का देखा गया था. इस साल 16% की बढ़ोतरी के साथ 1.02 करोड़ रुपये का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज देखा गया है. NIRF Ranking 2024 में इस कॉलेज को रैंक 11 प्राप्त है.
लास्ट प्लेसमेंट सेशन में इस कॉलेज में 867 कंपनियों ने जॉब ऑफर आए हैं. यहां माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, टीसीएस और Adobe जैसी कंपनियां प्लेसमेंट राउंड का हिस्सा होती हैं. इसके अलावा कई घरेलू कंपनियों से भी यहां जॉब ऑफर आते हैं. आइए इस कॉलेज में एडमिशन को करीब से जानते हैं.
कैसे होता है एडमिशन?
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) के माध्यम वीआईटी के कई ब्रांच में एडमिशन होता है. इसमें VIT Vellore, VIT Chennai, VIT Bhopal, VIT-AP Amravati, Woxsen University हैदराबाद में एडमिशन होता है.
ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) में एडमिशन के लिए JEE स्कोर की जरूरत नहीं होती है. यहां वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) के माध्यम से होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










