ePaper

AKTU Counselling 2025: BTech में JEE Main स्कोर पर एडमिशन, काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Updated at : 24 Jun 2025 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
AKTU Counselling 2025

AKTU Counselling 2025

AKTU Counselling 2025: यूपी के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (UPTAC) 7 चरणों में पूरी होगी. पहले 4 चरणों में जेईई मेन वालों को दाखिला मिलेगा. काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है. AKTU से संबद्ध 300 से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग होने वाली है.

विज्ञापन

AKTU Counselling 2025: उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में BTech कोर्स में दाखिले के लिए 2025 की यूपीटीएसी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस साल यह काउंसलिंग कुल 7 चरणों में आयोजित की जाएगी. पहले 4 चरण केवल JEE Main के स्कोर पर आधारित होंगे. काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है और उम्मीदवार अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं.

AKTU Counselling 2025: JEE Main के स्कोर पर

UPTAC की इस प्रक्रिया में सबसे पहले JEE Main के अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा. पहले चार राउंड में उन्हीं छात्रों को मौका मिलेगा जिन्होंने JEE Main परीक्षा में भाग लिया है और क्वालिफाई किया है. इस चरण के दौरान सीट अलॉटमेंट, चॉइस फिलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय पर सभी चरणों में भाग लें ताकि कोई मौका न छूटे.

300 से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन

AKTU की इस काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश के 300 से अधिक तकनीकी संस्थानों में BTech कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा. इनमें राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं. ये सभी कॉलेज AKTU से संबद्ध हैं और इनकी गुणवत्ता व फैकल्टी उच्च स्तर की मानी जाती है. छात्र अपनी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज और ब्रांच का चयन कर सकते हैं. सीट अलॉटमेंट मेरिट और चॉइस के आधार पर किया जाएगा.

छात्रों को काउंसलिंग की तारीखों और दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है. किसी भी तरह की गलती या देरी से उनका दाखिला रुक सकता है. काउंसलिंग पोर्टल पर नियमित लॉगइन करते रहें और आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करते रहें.

छात्र JEE Main के जरिए मौका नहीं बना पाएंगे, उन्हें बाद के चरणों में अन्य विकल्पों के जरिए मौका मिल सकता है. इसलिए सभी चरणों पर नजर बनाए रखें और पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें. ज्यादा जानकारी के लिए AKTU की वेबसाइट – aktu.ac.in पर जाएं.

NEET MDS Counselling 2025: आज से राउंड 1 काउंसलिंग शुरू, यहां जानें पूरा शेड्यूल और प्रोसेस
Success Story: शिक्षक की सोच ने बदली किस्मत, एक विला से बना 110 करोड़ का साम्राज्य

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola