बीटेक कोर्सेज में बिना JEE Main और CUET UG के मिलेगा दाखिला, 70 हजार सीटें हैं खाली

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Aug 2025 4:32 PM

विज्ञापन

एकेटीयू बीटेक कोर्स (पीले घेरे में एकेटीयू की तस्वीर)

AKTU Admission 2025: एकेटीयू प्रशासन ने यूपीटीएसी काउंसलिंग से जुड़े सरकारी कॉलेजों व संस्थानों और विश्वविद्यालयों में बीटेक की रिक्त सीटों का ब्यौरा जारी किया है. कुल 1622 सीटें रिक्त हैं. इन सीटों पर छठे राउंड की काउंसलिंग के जरिए दाखिला मिलेगा. देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

AKTU Admission 2025: उत्तर प्रदेश स्थित डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक की कई सीटें खाली हैं. एकेटीयू में काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए बीटेक में प्रवेश लेने के बाद भी कई सीटें खाली रह गई हैं. काउंसलिंग के जरिए बीटेक के लिए पांच चरणों में दाखिला लिया गया था. वहीं छठे चरण के लिए आज मंगलवार से च्वॉइस फिलिंग शुरू हो रही है.

AKTU Admission 2025: कुल 1622 सीटें खाली हैं  

एकेटीयू प्रशासन ने यूपीटीएसी काउंसलिंग से जुड़े सरकारी कॉलेजों व संस्थानों और विश्वविद्यालयों में बीटेक की रिक्त सीटों का ब्यौरा जारी किया है. इसके मुताबिक, बीटेक कोर्सेज में विश्वविद्यालय से संबंधित 1935 सरकारी कॉलेजों और 14 राज्य विश्वविद्यालयों में 1622 सीटें रिक्त हैं. आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय कुमारगंंज अयोध्या में 18, अवध विश्वविद्यालय में 160, एलयू में 99 समेत अन्य सीटें खाली हैं. य़ूपी में सरकारी और प्राइवेट कॉलेज को मिलाकर करीब 70 हजार सीटें खाली हैं.

AKTU Admission 2025: एकेटीयू के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? 

AKTU की इस राउंड की काउंसलिंग के लिए जेईई मेन 2025, सीयूईटी यूजी वाले कैंडिडेट्स या फिर ऐसे जिन्होंने दोनों ही नहीं दिया है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं. 

AKTU Admission 2025: 31 अगस्त तक करें च्वॉइस फिलिंग 

एकेटीयू में दाखिला पाने के लिए छठे राउंड की काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग 31 अगस्त तक की जा सकती है. सीट अलॉटमेंट 02 सितंबर 2025 को होगा. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें पहले सीट आवंटित हो चुकी है और जिन्होंने वापस नहीं ली हैं, उन्हें इस राउंड में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. 

AKTU Admission 2025: 20 हजार है फीस

इस राउंड में हिस्सा लेने के लिए 20 हजार फीस भरनी होगी. रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त तक हो सकता है. अगर दोनों राउंड में सीट नहीं मिली है तो 20 हजार रुपये रिफंड हो जाएगा. वहीं रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त तक हो सकता है. अगर दोनों राउंड में सीट नहीं मिलती है तो 20 हजार रुपये रिफंड हो जाएंगे. वहीं स्पेशल राउंड 2 के लिए सीट वैकेंसी 2 सितंबर को आएगी. 

यह भी पढ़ें- बिहार नीट की पहली मेरिट लिस्ट, AIR 181 टॉप पर, ये कॉलेज पहली पसंद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola