बिहार नीट की पहली मेरिट लिस्ट, ये कॉलेज पहली पसंद
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Aug 2025 9:27 AM
Bihar NEET UG Merit List मेडिकल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो
Bihar NEET UG Merit List: बिहार में एमबीबीएस कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की तरफ से राज्य के 85 प्रतिशत सरकारी MBBS, BDS और वेटरनी कोर्स में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी हुई है. इसमें रैंक 4 को पहला स्थान प्राप्त हुआ है.
Bihar NEET UG Merit List: बिहार में NEET UG 2025 के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और वेटरनी कोर्स में प्रवेश के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) की तरफ से राज्य के 85 प्रतिशत सरकारी कॉलेजों में सीट आवंटन के लिए यह लिस्ट जारी हुई है. इस लिस्ट में रैंक 4 के साथ मृणाल किशोर झा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है.
NEET UG टॉपर्स की पहली पसंद
टॉप 150 में राज्य की दूसरी रैंक मुस्कान, तीसरी रैंक ऋषभ और चौथी रैंक आर्यन कुमार ने हासिल की. टॉप छात्रों की पहली पसंद PMCH पटना रही, दूसरी पसंद DMCH दरभंगा और तीसरी पसंद IGIMS, पटना रही. ये छात्र अब स्टेट काउंसलिंग में भाग लेंगे और अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज में सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करेंगे.
NEET UG Counselling Documents: इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
- NEET UG 2025 प्रवेश पत्र
- NEET UG 2025 स्कोर कार्ड
- मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा पास सर्टिफिकेट
- इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा पास प्रमाण पत्र/अंक पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों के लिए आवश्यक सभी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार के 6 फोटो
- UGMAC-2025 ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट
- आधार कार्ड
- बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट फॉर्म 1
- अन्य आवश्यक दस्तावेज जैसे PH/EWS प्रमाणपत्र
Bihar MBBS College Wise Seat: कॉलेज के अनुसार सीटें
| कॉलेज का नाम | सीटें |
|---|---|
| PMCH, पटना | 165 |
| DMCH, दरभंगा | 97 |
| JLNMCH, भागलपुर | 98 |
| NMCH, पटना | 124 |
| SKMCH, मुजफ्फरपुर | 98 |
| ANMSCH, गया | 98 |
| IGIMS, पटना | 128 |
| GMC, बेतिया | 102 |
| BMIMS, पावापुरी | 102 |
| JKTMC, मधेपुरा | 85 |
| ESICMC, बिहटा | 50 |
| GMC, पूर्णिया | 85 |
| पटना डेंटल कॉलेज | 30 |
| GDC रहुई, नालंदा | 85 |
| कुल सीट | 1347 |
सभी उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट आवंटन के बाद रिपोर्टिंग सेंटर में उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करनी होगी. यदि उम्मीदवार यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें फ्री एग्जिट मान लिया जाएगा और राउंड 2 में उन्हें फिर से चॉइस भरनी होगी. सभी पात्र उम्मीदवारों का सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंड काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बिहार प्रशासन विभाग में 1481 पदों पर भर्ती शुरू, 45000 से शुरू होगी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










