BSSC CGL 4 Exam 2025: बिहार प्रशासन विभाग में 1481 पदों पर भर्ती, 45000 से शुरू होगी सैलरी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Aug 2025 6:55 AM

विज्ञापन

BSSC CGL 4 Exam 2025: सांकेतिक तस्वीर

BSSC CGL 4 Exam 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार सरकार के प्रशासन विभागों में 1481 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से स्टेट कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (BSSC CGL) का आयोजन होगा. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

BSSC CGL 4 Exam 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने कॉम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के जरिए कुल 1481 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती बिहार सरकार के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में की जाएगी. आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BSSC CGL 4 Exam 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “BSSC CGL 4 Exam 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज पर अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें.
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें.
  • सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

BSSC CGL 4 Exam 2025 Notification Direct Link

पदों और वेतनमान की जानकारी

इस भर्ती में कई अलग-अलग पद शामिल हैं. इनमें असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर और योजना सहायक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के अंतर्गत सैलरी दी जाएगी. बेसिक पे 44,900 रुपये निर्धारित है और इसके साथ-साथ उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) भी मिलेगा.

BSSC CGL Eligibility: योग्यता और आयु सीमा

बिहार कॉम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (BSSC CGL) में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं. इसमें असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर और योजना सहायक जैसे पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 37 साल से कम होनी चाहिए. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

यह भी पढ़ें: Best BTech College: Google में प्लेसमेंट, 2 करोड़ का पैकेज, इस कॉलेज में टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन