ePaper

Admission Alert 2025 : इंटरनेशनल बिजनेस के एमबीए प्रोग्राम लें प्रवेश

Updated at : 22 May 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Admission Alert 2025

Admission Alert 2025

ग्लोबलाइजेशन के बाद इंटरनेशनल बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर लगातार बढ़े हैं. आप अगर इस क्षेत्र में करियर आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के वीकेंड एमबीए (आइबी) प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं...

विज्ञापन

Admission Alert 2025 : इं डियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आइआइएफटी) (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) ने इंटरनेशनल बिजनेस (आइबी) के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी किया है. आइआइएफटी के नयी दिल्ली कैंपस में संचालित होनेवाले इस वीकेंड प्रोग्राम को यूजीसी एवं एआइसीटीइ से मान्यताप्राप्त है. कोर्स की शुरुआत जुलाई, 2025 से होगी.

प्रवेश के लिए योग्यता

मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. कम से कम तीन वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक है. प्रवेश के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है.

ऐसे मिलेगा एडमिशन

योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को जून 2025 के दूसरे सप्ताह में आइआइएफटी दिल्ली कैंपस में निबंध लेखन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.इसके लिए बुलाये गये उम्मीदवारों को अपनी यात्रा की व्यवस्था स्वयं करनी होगी.

आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे यहां

इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए करके आप किसी भी कंपनी के इंटरनेशनल मार्केट डिपार्टमेंट, इंटरनेशनल प्लेसमेंट ऑफिस, इंपोर्ट एवं एक्सपोर्ट विभाग, ग्लोबल शिपिंग कंपनी, ग्लोबल टूरिज्म सेक्टर, इंटरनेशनल कंसल्टेंसी आदि में करियर शुरू कर सकते हैं. विदेश में भी काम करने के विकल्प हैं. बतौर एक्सपोर्ट मैनेजर एवं एग्जीक्यूटिव, इंटरनेशनल बिजनेस कंसल्टेंट, इंटरनेशनल बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, ग्लोबल बिजनेस मैनेजर, इंटरनेशनल फाइनेंस मैनेजर, एक्सपोर्ट कोऑर्डिनेटर आगे बढ़ सकते हैं.

ऐसे करे आवेदन

इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.
आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क के तौर पर अभ्यर्थियों को 1500 रुपये (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये) अदा करने होंगे.
अंतिम तिथि : 31 मई, 2025
विवरण देखें : https://docs.iift.ac.in/Pilotweb/mbaibw/brochure.pdf

यह भी पढ़ें : Admission Alert 2025 : एफटीआईआई के शॉर्ट टर्म कोर्सेज के साथ फिल्म इंडस्ट्री में रखें कदम

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola