बर्मामाइंस में गंदे पानी से लोग परेशान, समाधान की मांग लेकर पहुंचे यूआईएसएल

Updated:
विज्ञापन
टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य  | Prabhat Khabar Network

ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य|Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर की ईस्ट प्लांट बस्ती में गंदे और अनियमित पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने टाटा स्टील UISL के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में पिछले कुछ समय से हो रहे गंदे पानी की सप्लाई और जलापूर्ति के अनियमित समय से परेशान स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक से मिला. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में निवासियों ने बताया कि बस्ती में रोजाना दूषित पानी की सप्लाई हो रही है.

तय समय पर नहीं हो रही जलापूर्ति

इसके अलावा पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय भी नहीं है. सुबह 6 बजे की जगह कभी 8 बजे, तो शाम 5 बजे के बदले रात 10 बजे पानी आता है. जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की. इस मौके पर रंजीत झा, कमलनारायण चौबे, रामानुज चौबे, सुमन पांडे, धनंजय सिंह उर्फ डी सिंह, मंजीत कुमार, लखविंदर महतो आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola