नाले के बाहर न लगायें दुकान, जब्त हो जायेगा सामान

Updated at : 07 Apr 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

जाम से निजात दिलाने को लेकर सीओ व एसआइ ने की जांच, कहा

विज्ञापन

तीनपहाड़. मुख्य बाजार तीनपहाड़ में लग रहे जाम को लेकर राजमहल सीओ मो यूसुफ और तीनपहाड़ थाना के एसआई शाहिद अहमद खान ने मंगलवार की शाम को तीनपहाड़ बाजार में घूम-घूम कर सभी दुकानदारों को आदेश दिया कि किसी भी हाल में किसी भी दुकानदार को नाले के अंदर दुकान को लगाना है. अगर किसी भी दुकानदार द्वार इसका पालन नहीं करने पर उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा. इसको लेकर थाना पुलिस को आदेश दिया गया. वहीं यह अभियान ग्रामीण बैंक के पास से बैंक मोड़ तक चलाया गया. सीओ राजमहल ने कहा कि सभी दुकानदार अपने दायरे में दुकान को रखे अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी. बताया कि सड़क पर अवैध कब्जा कर लेने के कारण यहां जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है. इसलिए सभी दुकानदार आदेश का अनुपालन करें.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola