ePaper

झारखंड के राजनीतिक हालात पर BJP की नजर, प्रवक्ता डॉ प्रकाश बोले- भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद से समझौता नहीं

Updated at : 28 Aug 2022 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के राजनीतिक हालात पर BJP की नजर, प्रवक्ता डॉ प्रकाश बोले- भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद से समझौता नहीं

धनबाद पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गुरु प्रकाश ने कहा कि पार्टी झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर नजर रखी हुई है. पार्टी कभी भी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से समझौता नहीं कर सकती. कहा कि हेमंत सोरेन चाहें तो सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की नजर है. धनबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन चाहें, तो सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं. किसी संवैधानिक संस्थान पर आरोप लगाने से आरोप नहीं खत्म हो जाते. सभी के लिए कोर्ट का दरवाजा खुला हुआ है.

हेमंत सोरेन चाहें, तो जा सकते हैं सुप्रीम कोर्ट

रविवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ प्रकाश ने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्थान है. झारखंड के मुख्यमंत्री पर लगे आरापों की सुनवाई के बाद फैसला आया है. इसलिए यह कहना है कि भाजपा के दबाव में फैसला आया है पूरी तरह गलत है. अनर्गल बयानबाजी से अच्छा है कि मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट चले जायें.

भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद से कोई समझौता नहीं

मोदी सरकार या भाजपा कभी किसी संवैधानिक संस्थान पर दबाव नहीं डालती. पीएम नरेंद्र मोदी का साफ कहना है कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद से कोई समझौता नहीं होगा. इसके तहत अगर किसी भाजपा के नेता पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई होती है. कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड में सबसे ज्यादा मत मिले थे. इसके बावजूद यूपीए गठबंधन को ज्यादा सीटें मिली. भाजपा ने यहां कभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं की. वर्तमान राजनीतिक हालत पर भी पार्टी की नजर है. उचित समय पर पार्टी नेतृत्व अपना फैसला लेगी.

Also Read: धनबाद में गश्ती दल पर हमला मामले में जयराम महतो, बबलू महतो व जगदीश रवानी समेत 23 लोग बनाये गये आरोपी

बिहार में जनादेश के साथ विश्वासघात करते रहे हैं नीतीश

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार जनादेश के साथ विश्वासघात करते रहे हैं. दिल्ली जाने की इच्छा में इस बार भाजपा को छोड़ राजद, कांग्रेस से हाथ मिलाया है. लेकिन, यह इच्छा पूरी नहीं होगी. कहा गठबंधन धर्म का पालन करते हुए भाजपा ने हमेशा नीतीश कुमार को प्रोजेक्ट किया. कहा कि बिहार में जातीय जनगणना करने की बात करने वाले अब सरकार में हैं. उन्हें जातीय जनगणना करानी चाहिए. इस दौरान विधायक राज सिन्हा, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा भी मौजूद थे.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola