भाजपा नेता प्रो. अमरेन्द्र कुमार के आवास पहुंचे उपमंत्री, विकास योजनाओं पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
उप मंत्री का स्वागत करते गृह स्वामी व अन्य | Prabhat Khabar Network

बिहार के उपमंत्री जगन्नाथ ठाकुर का सरायरंजन के बथुआ बुजुर्ग में स्वागत हुआ। उन्होंने विकास योजनाओं और मानदेय को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार राज्य कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सह उपमंत्री, बिहार सरकार जगन्नाथ ठाकुर शुक्रवार को सरायरंजन प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. अमरेन्द्र कुमार के आवास पहुंचे. उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर कमला गांव जाने के क्रम में वे कुछ देर के लिए यहां रुके. इस दौरान प्रो. अमरेन्द्र कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया.

Sarairanjan News: समिति को सशक्त बनाने पर दिया जोर

उपमंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने बातचीत के दौरान कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जल्द ही प्रतिमाह सम्मानजनक मानदेय मिलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा.

विकास योजनाओं में आएगी पारदर्शिता

उपमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति को मजबूत किए जाने से सरकारी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आएगी. साथ ही योजनाओं की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बेंगलुरु के स्वयंसेवक रामकिंकर सिंह, डॉ. अतीश कुमार, पं. सोनू झा, रामनारायण सदा, अनिल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की.

यह भी पढ़ें:सिंघियाघाट स्टेशन पर 7 महीने से खड़ा निष्क्रिय रैक, यात्रियों को 4 फीट नीचे कूदकर उतरना पड़ रहा


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन