ग्रामीण चिकित्सक के बेटे ने नीट में हासिल की शानदार सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

छात्र सुमित कुमार शर्मा
हसनपुर प्रखंड के गजपति गांव निवासी सुमित कुमार शर्मा ने नीट यूजी 2026 में 586 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. उनकी इस शानदार सफलता ने परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी है. जानिए कैसे सुमित ने हासिल की यह उपलब्धि.
Samastipur News: हसनपुर प्रखंड के अहिलवार पंचायत अंतर्गत गजपति गांव निवासी छात्र सुमित कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सुमित ने 720 में से 586 अंक प्राप्त किए हैं. उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15262 प्राप्त हुई है. उनकी सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
Hasanpur News: स्वाध्याय और मेहनत से हासिल की सफलता
सुमित कुमार शर्मा के पिता विनोद कुमार शर्मा ग्रामीण चिकित्सक हैं, जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं. सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय स्वाध्याय, एकाग्रचित प्रयास, संबंधित संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी माता के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह सफलता संभव हो सकी.
परिवार और गांव में खुशी का माहौल
नीट परिणाम घोषित होने के बाद गजपति गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने सुमित को मिठाई खिलाकर बधाई दी. ग्रामीणों ने कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी.
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
सुमित की सफलता पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार राय, विजय कुमार यादव, संजीव कुमार कुशवाहा, मुखिया ममता कुमारी, किशन कुमार यादव, अरविंद यादव, सूरज कुमार राम, प्रमोद कुमार शर्मा, सुशांत यादव सुमित, रामकुमार शर्मा और तारकेश्वर बैठा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










