ePaper

Madhupur By-Election : मतदान की तैयारी पूरी, जानें कब तक घोषित हो सकती है उपचुनाव की तारीख

Updated at : 17 Feb 2021 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Madhupur By-Election : मतदान की तैयारी पूरी, जानें कब तक घोषित हो सकती है उपचुनाव की तारीख

इस लिहाज से इस माह के अंत तक चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा संभावित है. इधर, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. इवीएम, वीवीपैड, स्याही जैसी जरूरी चीजों का इंतजाम कर लिया गया है.

विज्ञापन

Madhupur by-election expected date, Madhupur vidhansabha by-election latest news रांची : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा इसी महीने संभव है. तीन अक्तूबर 2020 को मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मृत्यु की वजह से मधुपुर सीट रिक्त हो गयी थी. तय प्रावधान के मुताबिक अधिकतम छह माह तक ही सीट खाली रह सकती है. इसके मुताबिक दो अप्रैल 2021 के पूर्व चुनाव संपन्न करा लेना है. आम तौर पर उपचुनाव की घोषणा और मतगणना के बीच एक माह का समय होता है.

इस लिहाज से इस माह के अंत तक चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा संभावित है. इधर, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. इवीएम, वीवीपैड, स्याही जैसी जरूरी चीजों का इंतजाम कर लिया गया है.

चुनाव कराने के लिए पदाधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण भी चालू सप्ताह में ही खत्म हो जायेगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola