MCD Election: दोबारा चुनाव लड़ रहे 75 पार्षदों की संपत्ति में 4437 प्रतिशत तक की वृद्धि, ADR रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
MCD Election: दोबारा चुनाव लड़ रहे 75 पार्षदों की संपत्ति में 4437 प्रतिशत तक की वृद्धि, ADR रिपोर्ट

New Delhi: President Droupadi Murmu presents Major Dhyan Chand Khel Ratna Award to table tennis player Sharath Kamal Achanta during the Sports and Adventure Awards 2022 at the Rashtrapati Bhavan in New Delhi, Wednesday, Nov. 30, 2022. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI11_30_2022_000177B)

वार्ड संख्या 59- पश्चिम विहार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद विनीत वोहरा ने सबसे अधिक 28.61 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ने की घोषणा की है. उनकी संपत्ति वर्ष 2017 में 9.33 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 37.94 करोड़ रुपये की हो गई है.

विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में दोबारा किस्मत आजमा रहे 84 में से 75 पार्षद ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति उनके कार्यकाल में तीन से 4,437 प्रतिशत तक बढ़ी. इसका खुलासा एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में दी है.

75 पार्षदों की संपत्ति में 4,437 प्रतिशत की वृद्धि, तो 9 की संपत्ति में 76 फीसदी की कमी

एडीआर और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने निर्दलीय सहित दोबारा चुनाव लड़ रहे 84 पार्षदों द्वारा नामांकन के साथ दाखिल हलफनामा का विश्लेषण कर बताया कि वर्ष 2017 के निकाय चुनाव के दौरान उनकी औसत संपत्ति 2.93 करोड़ रुपये थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दोबारा चुनाव लड़ रहे 84 में से 75 पार्षदों (89 प्रतिशत) की संपत्ति में तीन से 4,437 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि नौ पार्षदों (11 प्रतिशत) की संपत्ति में दो से 76 प्रतिशत तक कमी आयी है. एडीआर के मुताबिक, इन 84 पार्षदों की वर्ष 2022 में औसत संपत्ति 4.37 करोड़ रुपये आंकी गई है और वर्ष 2017 के चुनाव से अबतक उनकी संप���्ति में औसतन 1.44 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है.

Also Read: Delhi MCD Election: 12 जोन में बांटा गया है MCD, 250 वार्डों के चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में

भाजपा के पार्षद विनीत वोहरा सबसे अमीर उम्मीदवार, 28.61 करोड़ रुपये की संपत्ति

वार्ड संख्या 59- पश्चिम विहार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद विनीत वोहरा ने सबसे अधिक 28.61 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ने की घोषणा की है. उनकी संपत्ति वर्ष 2017 में 9.33 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 37.94 करोड़ रुपये की हो गई है. एडीआर के मुताबिक, वार्ड संख्या 149- मालवीय नगर की भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा की संपत्ति में 25.58 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. शर्मा की संपत्ति वर्ष 2017 के 24.25 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2022 में 49.84 करोड़ रुपये हो गई है. वार्ड संख्या 173- ग्रेटर कैलाश से भाजपा की पार्षद शिखा रॉय की संपत्ति गत पांच साल में छह करोड़ रुपये बढ़ी है और वर्ष 2017 के 6.81 करोड़ के मुकाबले वर्ष 2022 में 12.81 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, कांग्रेस के टिकट से वार्ड संख्या 96 राजौरी गार्डन से वर्ष 2017 के चुनाव में पार्षद बनीं एवं इस बार आम आदमी पार्टी (आप) से किस्मत आजमा रहीं ए प्रिया चंदेला की संपत्ति प्रतिशत में सबसे अधिक 4437 प्रतिशत बढ़ी है. उन्होंने वर्ष 2017 के चुनाव में अपनी संपत्ति 5,88,400 रुपये बताई थी जबकि वर्ष 2022 के नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में उन्होंने 2,67,14,329 रुपये की संपत्ति की घोषणा की है.

आप पार्षद रविंद्र भारद्वाज की संपत्ति में 831 प्रतिशत की वृद्धि

आप’ के टिकट पर दोबारा वार्ड संख्या 41 अमन विहार से चुनावी मैदान में उतरे रविंद्र भारद्वाज की संपत्ति में 831 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उनकी संपत्ति वर्ष 2017 के 21.67 लाख से बढ़कर 2.01 करोड़ रुपये हो गई है। गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा.

नोट – भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola