MCD Mayor Elections: दिल्ली मेयर का चुनाव कल, AAP और BJP में फिर तकरार के आसार!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jan 2023 2:22 PM

विज्ञापन

MCD Mayor Elections: दिल्ली नगर निगम के मेयर पद की दौड़ में आप की ओर से शैली ओबरॉय और आशु ठाकुर का नाम सामने आ रहा है, वहीं बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता इस रेस में शामिल है. AAPऔर BJP के पार्षदों में भिड़ंत हो जाने के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी. अब कल सदन की एक बार फिर बैठक है.

विज्ञापन

MCD Mayor Elections: दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव को लेकर सदन की दूसरी बैठक कल यानी मंगलवार को होगी. बैठक में दिल्ली के महापौर के साथ-साथ उपमहापौर का भी चुनाव होगा. बता दें, दिल्ली के महापौर और उपमहापौर का बीते छह जनवरी को हुई सदन की पहली बैठक में किया जाना था. लेकिन बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों में भिड़ंत हो जाने के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी. इस कारण मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं हो सका था.

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) का चुनाव चार दिसंबर को हुआ था और मतगणना सात दिसंबर को हुई थी. इस चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देते हुए आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी. इसी के साथ दिल्ली एमसीडी में बीजेपी का 15 सालों का एकछत्र राज्य भी खत्म हो गया था. आम आदमी पार्टी ने चुनाव में 134 वार्ड जीता था. वहीं, बीजेपी के खाते 104 सीटें आईं थी जबकि, कांग्रेस के हिस्से नौ वार्ड आये थे.

मेयर की दौड़ में बीजेपी और आप के उम्मीदवार: दिल्ली नगर निगम के मेयर पद की दौड़ में आम आदमी पार्टी की ओर से शैली ओबरॉय और आशु ठाकुर का नाम सामने आ रहा है, वहीं बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता इस रेस में शामिल है. वहीं, डिप्टी मेयर के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार वहीं, बीजेपी की तरफ से कमल बागड़ी का नाम सामने आ रहा है.

Also Read: आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में Black Out, इस्लामाबाद-लाहौर-कराची समेत कई इलाकों की बत्ती गुल

गौरतलब है कि मेयर पद के चुनाव के लिए सदन की पहली बैठक में जमकर हंगामा हुआ था. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में धक्का मुक्की हुई थी. जिसके बाद MCD सदन को ही स्थगित कर दिया गया था. मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने हंगामा किया जिसके बाद बीजेपी के सदस्यों से उनकी धक्का-मुक्की हो गयी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola