कोरोना के खिलाफ जंग में इतने रुपये दान कर बुरे फंसे चहल, सोशल मीडिया में हो गये ट्रोल

Abu Dhabi: Royal Challengers Bangalore bowler Y Chahal with skipper Virat Kohli celebrates the wicket of Robin Uthappa of Rajasthan Royals during their IPL 2020 cricket match, at Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, United Arab Emirates, Saturday, Oct. 3, 2020. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI03-10-2020_000172A) *** Local Caption ***
yuzvendra chahal donated 95 thousand, covid 19 relief, Trolls on social media, ipl 2021 कोरोना के खिलाफ जंग में टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार मदद के लिए आगे रहे हैं. कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो करोड़ रुपये दान किये और 7 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की.
कोरोना के खिलाफ जंग में टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं. कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो करोड़ रुपये दान किये और 7 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की.
विराट के बाद ऋषभ पंत ने भी अघोषित धनराशि देने की घोषणा की. अब इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम भी जुड़ चुका है. उन्होंने ने भी कोरोना के खिलाफ जंग में 95 हजार रुपये दान किये. दरअसल उन्होंने विराट कोहली के अभियान में हिस्सा लेते हुए यह दान दिये. लेकिन चहल को इतना राशि दान करना महंगा पड़ गया.
Also Read: टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट ले सकते हैं यॉर्कर किंग बुमराह, दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी
उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोलरों का निशाना बनना पड़ रहा है. कुछ यूजर्स ने चहल को निशाना बनाया और उनकी खुब आलोचना की. एक यूजर्स ने लिखा, क्या सच में उन्होंने 95 हजार रुपये दान दिये हैं. वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा, करोड़ों रुपये कमा रहे हैं और दान कर रहे हैं केवल 95 हजार रुपये.
गौरतलब है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 7 दिनों में 7 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए अभियान की शुरुआत की और लोगों से दान करने की अपील की. कोहली-अनुष्का की अपील का असर हुआ कि केवल 24 घंटे में ही 3.6 करोड़ रुपये इकट्ठा हो गये. दरअसल कोहली-अनुष्का 7 करोड़ रुपये इकट्ठा कर एसीटी ग्रांट्स को देंगे. एसीटी ग्रांट्स ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में काम करती है.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




