ईशान किशन बने भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज, शुरू से रहे हैं एमएस धोनी के फैन

Updated:
विज्ञापन
ईशान किशन बने भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज, शुरू से रहे हैं एमएस धोनी के फैन

विकेट के आगे और विकेट के पीछे अपने शानदार प्रदर्शन से एक छोटे से गांव के रहने वाले ईशान किशन भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर के रूप में उभरे हैं. किशन को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला और उन्हें वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन
undefined

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन एक से लेकर पांचवें नंबर तक किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और विकेटकीपर के रूप में हमेशा अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराते हैं. यही वजह है कि वह विश्व कप के लिए केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल हैं.

undefined

किशन की यहां तक पहुंचने की यात्रा हालांकि आसान नहीं रही. वह क्रिकेट में बेहतर सुविधाएं हासिल करने के लिए पटना छोड़कर रांची में बस गए थे. झारखंड के तेज गेंदबाज और किशन के दोस्त मोनू कुमार ने कहा, ‘वह शुरू से ही ‘फाइटर’ रहा है और क्रिकेट में करियर बनाने को लेकर उसकी राय स्पष्ट थी. वह जहां अभ्यास करता था वह क्षेत्र महेंद्र सिंह धोनी के घर से बेहद करीब था और वह हमेशा माही भाई के नक्शे कदम पर चलना चाहता है तथा हमेशा उनके वीडियो देखता है.’

undefined

उन्होंने कहा, ‘सौभाग्य से 2013 में जेएससीए स्टेडियम तैयार हो गया जिससे उसे अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद मिली.’ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में 2018 से किशन के साथ काम करने वाले पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने भी झारखंड के खिलाड़ी की प्रशंसा की.

undefined

मोरे ने पीटीआई से कहा, ‘मैं विकेटकीपरों के शिविर के लिए एनसीए में था और उस बैच में किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल थे. किशन बेहद फुर्तीला खिलाड़ी है और उस उम्र में भी उसकी विकेटकीपिंग शानदार थी.’

undefined

मोरे ने कहा कि उन्होंने किशन के खेल में कोई खास बदलाव नहीं किए और केवल कुछ सुधार ही किए. उन्होंने कहा, ‘वह एक नैसर्गिक खिलाड़ी था. मैंने उसे विकेटकीपर के रूप में उसकी सिर की स्थिति और बैठने की स्थिति के बारे में बताया.

undefined

मोरे ने आगे बताया कि इसके अलावा हमने गेंद पकड़ने की स्थिति पर भी कुछ काम किया. जब मैं मुंबई इंडियन से जुड़ा तो तब भी हमने कुछ चीजों पर काम किया था. वह हमेशा कुछ नई चीज सीखने के लिए तत्पर रहता है.

undefined

किशन को वनडे में अमूमन शीर्ष क्रम में खेलने का मौका मिलता रहा लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में जब उन्हें पांचवें नंबर पर उतारा गया तो उन्होंने विषम परिस्थितियों में 82 रन की शानदार पारी खेली थी.

undefined

इसके बाद कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें विश्वकप के दौरान केएल राहुल पर प्राथमिकता देने के लिए कहा. केएल राहुल भी टीम का हिस्सा है. अब रविवार को यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत राहुल या किशन किसको मौका देता है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola