ePaper

IPL 2021: एमएस धोनी के दोस्त ने अपने बेटे को बताया पोलार्ड का दामाद, पोलार्ड का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 04 Oct 2021 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: एमएस धोनी के दोस्त ने अपने बेटे को बताया पोलार्ड का दामाद, पोलार्ड का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल

एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के धांसू ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के बेटे का आज जन्मदिन है. मौके पर ब्रावो ने अपने बेटे के कई सारे फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये हैं. ब्रावो के पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स मिल रही है.

विज्ञापन
undefined

एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के धांसू ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के बेटे का आज जन्मदिन है. मौके पर ब्रावो ने अपने बेटे के कई सारे फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये हैं. ब्रावो के पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स मिल रही है.

undefined

ब्रावो के इस तस्वीर पर किरेन पोलार्ड ने विश किया जब रिप्लाय में ब्रावो ने मजाकिया लहजे में लिखा कि तुम्हारा होने वाला दामाद. ब्रावो की इस टिप्पणी पर पोलार्ड ने अपना रिएक्शन दिया है.

undefined

पोलार्ड ने ब्रावो के कमेंट पर लिखा है कि सपने देखना छोड़ दो. उन्होंने आगे लिखा कि क्यों आजकल देर से सोते हो क्या. ब्रावो और पोलार्ड के इस गपशप पर सोशल मीडिया में काफी मजे लिए जा रहे हैं.

undefined

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में ब्रावो धोनी के चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं, जबकि पोलार्ड रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं. आईपीएल के इस सीजन में दोनों ने ही बल्ले से कोई खास कारनामा नहीं किया है.

undefined

वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो दोनों ने ही बेहतर प्रदर्शन किया है. ब्रावो की चेन्नई सुपरकिंग्स जहां आईपीएल 2021 के प्वाइंट टेबल में टॉप पर काबिज है, वहीं पोलार्ड की मुंबई इस लिस्ट में सांतवें नंबर पर है.

undefined

मुंबई की टीम को अब दो और मैच लीग में खेलने हैं. अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंचने के लिए मुंबई को दोनों ही मुकाबले शानदार ढंग से जीतने होंगे. वहीं पंजाब, राजस्थान का प्रदर्शन भी मायने रखेगा.

undefined

ब्रावो ने अपने पिछले 3 मैचों में 8 विकेट लिए, जबकि पोलार्ड ने 2 विकेट लिए. चेन्‍नई पहले ही प्‍लेऑफ में पहुंच चुकी है. आज दिल्ली आर चेन्नई के बीच एक नंबर पर पहुंचने के लिए जंग होनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola