जादूटोने की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया !, चांदीमल का चौंकाने वाला बयान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2017 4:07 PM
कोलंबो : श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा कि उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को जादूटोने की मदद से जीता. हालांकि उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया. चांदीमल ने संवाददाताओं को कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में खेली […]
कोलंबो : श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा कि उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को जादूटोने की मदद से जीता. हालांकि उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया.
चांदीमल ने संवाददाताओं को कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में खेली गयी दो मैचों की श्रृंखला से पहले एक तंत्रिक से आशीर्वाद लिया था. उन्होंने कोलंबो लौटने के बाद कहा, मैं किसी से भी आशीर्वाद लेने के लिये हमेशा तैयार रहता हूं, चाहे वे तांत्रिक हो या पादरी. आप प्रतिभावान हो सकते हैं लेकिन बिना दुआओं के आगे नहीं बढ़ सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










