कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन बांकिरा के परिजनों से मिले जिलाध्यक्ष, बंधाया ढांढस

कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन बांकिरा के परिजनों से मिलने पहुंचे जिलाध्यक्ष राज बागची | Prabhat Khabar Network
सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज बागची ने दिवंगत नेता अर्जुन बांकिरा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।
खरसावां. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अर्जुन बांकिरा के निधन की सूचना पाकर सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज बागची उनके पैतृक गांव जोरडीहा पंचायत अंतर्गत रुगड़ी गांव में पहुंचे. उन्होंने दिवंगत अर्जुन बांकिरा के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.
राज बागची ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन बांकिरा ने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई. उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और हर सुख-दुख में सहयोग करती रहेगी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे. उन्होंने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. इस दौरान दिवंगत अर्जुन बांकिरा की पत्नी, पुत्र रवि बांकिरा सहित उनके चारों पुत्र, चारों पुत्रियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत नेता के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Sachindra Dash
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










