मिडिल ईस्ट में जंग का असर, CBSE ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं

क्लासरूम का बैकग्राउंड और CBSE की नोटिस (Image: Canva and X)
CBSE New Notice: मिडिल ईस्ट देशों में जारी जंग का असर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर दिखने लगा है. CBSE ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक की परीक्षा अब नहीं होगी.
CBSE New Notice Exam Cancellation: मिडिल ईस्ट के कई देशों में चल रहे तनावपूर्ण हालात का असर अब पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने एक नया नोटिस जारी कर कुछ देशों में होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है. यह फैसला वहां की स्थिति को देखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों को ध्यान में रखा जा सके.
बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में पढ़ने वाले छात्रों के लिए होने वाली परीक्षाएं अब नहीं होंगी. इन देशों में 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली CBSE क्लास 12 की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.
किन देशों में रद्द हुई CBSE की परीक्षाएं?
CBSE के नोटिस के अनुसार जिन देशों में परीक्षाएं रद्द की गई हैं उनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. इन देशों के CBSE से जुड़े स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह फैसला लागू होगा.
CBSE New Notice: सीबीएसई की नोटिस
Important Update on CBSE Class XII Exams in Middle East Countries
— CBSE HQ (@cbseindia29) March 15, 2026
CBSE has issued Circular -6 regarding cancellation of Board Exams of Class XII in Middle East countries
See attachment for further details pic.twitter.com/FfZc5vKMHT
16 मार्च से 10 अप्रैल तक की परीक्षाएं रद्द
CBSE के सर्कुलर के अनुसार 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली सभी क्लास 12 बोर्ड परीक्षाएं अब आयोजित नहीं की जाएंगी. यानी इस दौरान जिन विषयों की परीक्षा तय थी, वे अब नहीं होंगी.
बोर्ड ने यह भी बताया है कि इससे पहले जो परीक्षाएं स्थगित की गई थीं, उन्हें भी अब पूरी तरह से रद्द माना जाएगा. इससे पहले 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च को भी इस मामले में अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए थे.
CBSE ने अपने नोटिस में यह भी कहा है कि इन देशों में पढ़ने वाले क्लास 12 के छात्रों का रिजल्ट किस तरह घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी. यानी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया और तरीका अलग से बताया जाएगा.
यह भी पढ़ें: CBSE का नया नियम, अब नकल करना पड़ेगा महंगा, नहीं जुड़ेंगे मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




