UPSC EPFO Admit Card 2020 Released: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया ईपीएफओ ईओ/एओ एडमिट कार्ड, कोरोना काल में इस तरह होगी परीक्षा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2021 3:50 PM
UPSC EPFO Admit Card 2020 Released: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ईपीएफओ ईओ/एओ एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिये हैं. जिन उम्मीदवारों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में प्रवर्तन अधिकारी और लेखा अधिकारी के पदों के लिए यूपीएससी नोटिफिकेशन के सापेक्ष आवेदन किया है, वे अपना यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड 2021 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर दिये गये गये लिंक से या सीधे यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर पहुंच कर डाउनलोड कर सकते हैं.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ईपीएफओ ईओ/एओ एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिये हैं. जिन उम्मीदवारों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में प्रवर्तन अधिकारी और लेखा अधिकारी के पदों के लिए यूपीएससी नोटिफिकेशन के सापेक्ष आवेदन किया है, वे अपना यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड 2021 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर दिये गये गये लिंक से या सीधे यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर पहुंच कर डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSC EPFO Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड
-
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
-
UPSC EPFO लिंक पर क्लिक करें जो नए अनुभाग के तहत उपलब्ध है.
-
एक नया पेज खुलेगा जहां UPSC EPFO Admit Card 2020 लिंक दिखाई देगा.
-
लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
-
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.
-
आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें.
रखें इन बातों का ख्याल नहीं तो इंट्री पाना होगी मुश्किल
एडमिट कार्ड के साथ-साथ आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। इस दौरान जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र एग्जाम शुरू होने से 1 घंटे पहले पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट 10 मिनट पहले यानी 9.50 बजे बंद कर दिए जाएंगे. अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र अपने एडमिट कार्ड जरूर लेकर आएं वरना एंट्री नहीं मिलेगी.
परीक्षा 9 मई को
यूपीएससी द्वारा ईपीएफओ ईओ/एओ परीक्षा का आयोजन 9 मई 2021 को दो घंटे की एकल पाली में किया जाएगा, जो कि सुबह 10 बजे से शुरू होनी है. एग्जाम स्कीम के अंतर्गत परीक्षा में जनरल एबिलिटी टेस्ट से सम्बन्धित ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाने हैं. परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और हिंदी होगी. परीक्षा 300 अंकों की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










