UP Roadways Bharti 2024: यूपी रोडवेज में निकली बंपर भर्तियां, इंटर पास करें आवेदन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jan 2024 7:44 AM
UP Roadways Bharti 2024: उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम ने 1649 पदों पर कंडक्टरों की भर्ती निकाली है. ये सभी भर्तियां सेवायोजन की मदद से होंगी.
UP Roadways Bharti 2024: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ये भर्तियां 6 क्षेत्रों के लिए निकाली हैं. इनके नाम हैं – अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और नोएडा.उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के 6 क्षेत्रों में परिचालकों (Conductor) के कुल 1649 पदों पर भर्ती की जानी है.भर्तियां सेवायोजन की मदद से संविदा पर होंगी. भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास होने के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र जरूरी है.
UP Roadways Bharti 2024: जानें योग्यता
एनसीसी बी, भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट के अंक में 5 फीसदी का वेटेज दिया जाएगा.18 से 40 वर्ष की आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं.अति पिछड़ा, एससी और एसटी को नियमानुसार छूट मिलेगी.आवेदन और अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन की वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं.कंडक्टर के पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक आवेदकों को यहां पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
UP Roadways Conductor Bharti 2024: क्षेत्रवार रिक्तियों के विवरण
अलीगढ़ – 239
मुरादाबाद – 557
लखनऊ – 288
बरेली – 256
गाजियाबाद – 147
नोएडा – 162
Also Read: BHU Recruitment 2024: बीएचयू में निकली सरकारी नौकरी, 2.17 लाख होगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
UP Roadways Conductor Bharti 2024: आवेदन प्रक्रिया
ऐसे में जो उम्मीदवार यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती (UP Roadways Conductor Bharti 2024) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल, sewayojan.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










