SSC GD Constable Notification 2021: 25000 से ज्यादा पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

SSC GD Constable Notification 2021, Exam, Online Application, Vacancy Detail: जीडी कांस्टेबल बहाली के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है. जिसके मुताबिक कुल 25271 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ssc.nic.in के आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
SSC GD Constable Notification 2021, Exam, Online Application, Vacancy Detail: जीडी कांस्टेबल बहाली के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है. जिसके मुताबिक कुल 25271 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ssc.nic.in के आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आपको बता दें कि इस बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2021, मंबलवार तक है. योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर 2021, गुरुवार तक अपना ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं. वहीं, चलाने से जमा करवाना चाहते हैं तो 7 सितंबर तक करवा सकते हैं.
आपको बता दें कि एसएससी द्वारा पुरुष कांस्टेबल के लिए कुल 22424 और महिला कांस्टेबल के 2847 पद पर आवेदन मांगे गए है. जबकी, सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं निकाली गयी है.
-
बीएसएफ पद: 7545
-
सीआईएसएफ पद: 8464
-
एसएसबी पद: 3806
-
आईटीबीपी पद: 1431
-
एआर पद: 3785
-
एसएसएफ पद: 240
-
सबसे पहले होगी कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा
-
सफल उम्मीदवारों का होगा शारीरिक जांच अर्थात दक्षता परीक्षा (पीईटी) पास करना होगा
-
इसके अलावा शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के लिए भी उन्हें बुलाया जाएगा.
-
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास जरूर होना चाहिए.
-
आयु सीमा: 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए
-
आयु की गणना: 1 अगस्त 2021 से की जाएगी अर्थात उम्मीदवरा 2 अगस्त 1998 से पहले जन्में सभी उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं
-
एससी/एसटी वर्ग आयु सीमा: पांच वर्ष
-
ओबीसी वर्ग की आयु सीमा: तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गयी है
वेतनमान: सैलरी 21700-69100 रुपये तक रहेगा
-
आवेदन प्रक्रिया शुरू: 17 जुलाई 2021, शनिवार
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2021, मंगलवार की रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक
-
ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि: 2 सितंबर 2021, गुरुवार की रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक
-
ऑफलाइन चालान जमा करने की अंतिम तिथि: 4 सितंबर 2021, शनिवार की रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक
-
चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2021, मंगलवार तक
-
1 परीक्षा (सीबीटी) की तिथि: बाद में सूचित किया जाएगा
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




