NPCIL 2024 : न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन दे रहा है आईटीआई वालों को नौकरी, देखें योग्यता

Published by : Vishnu Kumar Updated At : 10 Aug 2024 4:13 PM

विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2024

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से 279 पदों पर स्टाइपेन्डी ट्रेनी ऑपरेटर और ट्रेनी मेंटेनर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी. 22 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से स्टाइपेन्डी ट्रेनी ऑपरेटर और ट्रेनी मेंटेनर के रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन हेतु अधिसूचना जारी किया है.

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) अधिसूचना

अगर आपने भी कर रखा है आईटीआई का कोर्स और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से 279 पदों पर स्टाइपेन्डी ट्रेनी ऑपरेटर और ट्रेनी मेंटेनर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है. जो उम्मीदवार इस भर्ती के योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं वे 22 अगस्त 2024 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी. इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

पात्रता मापदंड

अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि इसके लिए योग्यता कितनी है-

स्टाइपेन्डी ट्रेनी ऑपरेटर – कैंडिडेट्स के पास 12वीं कक्षा में साइंस के साथ मैथ्स विषय और 10वीं कक्षा में इंग्लिश में पास होना चाहिए.

स्टाइपेन्डी ट्रेनी मेंटेनर – 10वीं कक्षा और 2 साल का आईटीआई का कोर्स किया होना चाहिए.

आयु सीमा – 18 वर्ष से 24 वर्ष तक, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट भी प्रदान कि जाएगी.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं और एससी-एसटी पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन के लिए किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है-

वर्गआवेदन शुल्क
जनरल100 रुपए
ओबीसी, अन्य 100 रुपए
एससीनिशुल्क
एसटीनिशुल्क
पीडब्ल्यूबीडीनिशुल्क
एक्स सर्विसमैननिशुल्क

पदानुसार भर्ती संख्या

पोस्टभर्ती संख्या
स्टाइपेन्डी ट्रेनी ऑपरेटर 153
स्टाइपेन्डी ट्रेनी मेंटेनर 126
कुल 279

NPCIL भर्ती विवरण

संगठन न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL )
पोस्ट का नामस्टाइपेन्डी ट्रेनी ऑपरेटर और ट्रेनी मेंटेनर
आवेदन शुरू करने की तिथि 22 अगस्त से
आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2024 तक
कुल वैकेंसी की संख्या 279
NPCIL RECRUITMENT

also read- GRSE 2024 : गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में प्रबंधकों की भर्ती

also read- MP Apex Bank में ग्रेजुएशन पास के लिए 197 पदों पर वैकेंसी जारी,

also read- Sarkari Naukri : रेलवे में पैरामेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी, 17 अगस्त से आवेदन शुरू

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola