JPSC ने 11वीं सिविल सर्विस परीक्षा की जारी की Answer key
JPSC PT 2024 Answer Key Out
JPSC PT 2024 Answer Key Out: आज जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया है. बीते रविवार 17 मार्च को 11वीं जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया गया था.
JPSC PT 2024 Answer Key Out: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने हाल ही में 17 मार्च को संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी. आज इस भर्ती परीक्षा यह भर्ती परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है.
JPSC PT 2024 Answer Key Out: दो पालियों में हुई थी परीक्षा
राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी. जेपीएससी सीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा दो पालियों में हुई, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित हुई.
JPSC PT 2024 Answer Key Out: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
स्टेप 1: जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in खोलें
स्टेप 2: होमपेज पर फ्लैश हो रही झारखंड जेपीएससी सीसीएस प्रीलिम्स आंसर की 2024 ढूंढें.
स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने पर प्रश्न पत्र के साथ जेपीएससी सीसीई आंसर की खुल जाएगी
स्टेप 4: यदि पूछा जाए तो लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
स्टेप 5: पीडीएफ प्रारूप में आंसर की के साथ जेपीएससी सीसीएस प्रश्न पत्र ढूंढें
स्टेप 6: जेपीएससी सीसीएस आंसर की डाउनलोड करें
स्टेप 7: भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट लें
JPSC PT 2024 Answer Key Out: आंसर की के साथ जारी जरूरी जानकारी
जारी आंसर की के साथ ये भी कहा गया है कि परीक्षार्थी मॉडल उत्तर के विरूद्ध अफने आपत्ति/सुझाव दिनांक 24 मार्च 2024 से लेकर 30 मार्च 2024 अपराह्नन 5 बजे तक आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in में उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपना ईमेल आईडी/ फोन नंबर/ कैंडिडेट आईडी और पासवर्ड डालकर विषयवरसंबंधित प्रश्न के विरूद्ध परीक्षार्थी द्वारा सुझाया गया उत्तर दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










